हिंद रक्षक सेवा संस्था ने निकाली विशाल भगवा वाहन रैली
- A1 Raj
- 28 जन॰ 2023
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 3 फ़र॰ 2023
- कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सैकड़ों बच्चियों के खुलवाए गए खाते
-- मातृशक्ति सम्मान के तहत 2100 महिलाओं को वितरित की गईं साड़ियां
सिविल लाइंस/जयपुर. हिंद रक्षक सेवा संस्था जयपुर की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस में विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। भगवा रैली को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये वाहन रैली दोपहर 12 बजे गुर्जर की थड़ी से शुरू होकर ढोल नगाड़ों के साथ न्यू सांगानेर रोड, श्याम नगर होते हुए सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बाल निवास गार्डन पहुंची। भगवा रैली के अंदर न्यू सांगानेर रोड पर हजारों वाहनों के साथ लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दीं।

जगह-जगह रणजीत सिंह सोडाला का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों के साथ रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। लोगों ने घर की छतों से रैली पर फूलों की वर्षा की।

सिविल लाइंस क्षेत्र भगवा ध्वज और जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। भारी भीड़ के चलते बाल निवास गार्डन खचाखच भर गया। कार्यक्रम में 5 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए।

वहीं सैकड़ों की संख्या में बैंड बाजे के साथ महिलाएं पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम में महिलाओं का खासा उत्साह नजर आया।

संस्था अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रणजीत सिंह सोडाला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति और सनातन संस्कृति पर जिस तरह से कुठाराघात किया जा रहा है।

उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या जैसी घटनाएं सिविल लाइंस क्षेत्र में भी हुईं हैं।
जिसको लेकर सिविल लाइंस विधानसभा को सचेत करने का काम भगवा रैली के माध्यम से आज सूर्य सप्तमी के दिन हमने किया है। क्षेत्र में जिस प्रकार से महिलाओं और युवाओं के साथ अत्याचार देखने को मिल रहे हैं।

लेकिन स्थानीय विधायक एवं वर्तमान सरकार में मंत्री मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। सनातन धर्म की रक्षा हेतु जिस तरह भगवान श्री राम ने लंका में जाने के लिए सेतु बनाया था और गिलहरियों ने मदद की। हम गिलहरी कर रूप में ये शुभ काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के तहत सिविल लाइंस की 10 वर्ष से कम उम्र की सैकड़ों बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सांकेतिक रूप में खाते खुलवाए गए।

2100 महिलाओं को साड़ियां एवं सिलाई मशीन वितरित कर मातृशक्ति का सम्मान किया गया।

वहीं सैकड़ों प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों एवं संतजनों की समाज में सहभागिता को लेकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक मेघ सिंह, सांसद रामचरण बोहरा, जूना अखाड़ा के नावलगिरी महाराज, अखिल भारतीय धर्म संसद के अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर, भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, सरल बिहारी मंदिर महंत दीपक बल्लभ गोस्वामी, पंकज शर्मा, पार्षद धीरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अंशु शर्मा, हेमेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

































टिप्पणियां