top of page
खोज करे

स्वर्गीय श्री गोपाल लाल सोगण की स्मृति में नाट्य कार्यशाला के समापन पर दहेज का दावानल नाटक का मंचन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 24 मार्च 2025
  • 1 मिनट पठन

स्वर्गीय श्री गोपाल लाल सोगण की स्मृति में नाट्य कार्यशाला के समापन पर दहेज का दावानल नाटक का मंचन

*चोमूं* -श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूंं के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री गोपाल लाल सोगण जी की स्मृति में राजकीय लक्ष्मीनाथ संस्कृत शास्त्री महाविद्यालय चीथवाड़ी में बाल रंगमंच अभिनय कार्यशाला के समापन पर दहेज का दावानल नाटक का मंचन किया गया । इस नाटक को संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से तैयार करवाया नाटक में बताया गया कि दहेज प्रथा एक सामाजिक अपराध है जो हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है इस सामाजिक अपराध को दूर करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। नाट्य कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में सिखाया गया।

इंप्रोवाइजेशन, अच्छा ड्रेसिंग, भाषण देना, आत्मविश्वास पूर्ण अभिव्यक्ति, रंगमंच के द्वारा अपने विचारों को अभिव्यक्त करना आदि के बारे में विस्तार से सिखाया गया । कार्यशाला के समापन पर सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस सुंदर अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमान कैलाश चंद्र बुनकर ने रंगमंच कार्यशाला को महाविद्यालय के लिए एक सशक्त प्रयास बताया और शिक्षा में रंगमंच के महत्व के बारे में बताया ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.कैलाश चंद्र बुनकर, वरिंदर भट्टाचार्य,मनीष कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, डॉ.ईश्वर दास शर्मा,महेश कुमार शर्मा, हंसराज दोतोलिया, मंजू रैगर, अनोप मीणा आदि महाविद्यालय के कर्मचारी गण महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे l

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page