भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर दिनांक शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” होगी आयोजित
- A1 Raj
- 24 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर दिनांक शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” होगी आयोजित.
भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर दिनांक शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में “श्रमिक हुंकार रैली” का आयोजन किया जायेगा। यह रैली प्रातः 11 बजे शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुँचेगी, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रमिकों, कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

इस विशाल रैली का उद्देश्य प्रदेश के मजदूरों एवं कर्मचारियों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं: जैसे न्यूनतम वेतन में वृद्धि, स्थायी रोजगार, ठेका प्रथा की समाप्ति, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सहित मूलभूत अधिकारों की रक्षा की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है।
सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों का अंधाधुंध निजीकरण किया जा रहा है जो कि राज्य के हित में व जनता के हित में नहीं है। इस हेतु भी सरकार से आग्रह किया जाएगा कि जनता को सेवा प्रदान करने वाले राज्य के उपक्रमों का निजीकरण रोका जाए।








टिप्पणियां