top of page
खोज करे

स्वर्गीय श्री गोपाल लाल सोगण की पुण्यतिथि पर परिंडे लगाए गए

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 4 मई 2024
  • 1 मिनट पठन

श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री गोपाल लाल सोगण पूर्व वरिष्ठ लिपिक की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।

यह कार्यक्रम राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय वीर हनुमान मार्ग चोमूं में आयोजित किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री गिरधारी लाल जाट ने परिंडे में पानी डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वट वृक्ष, नीम, खेजड़ी आदि वृक्षों पर परिंडे लगाए गए। प्रधानाध्यापक गिरधारी लाल जाट ने गोपाल लाल सोगण की पुण्यतिथि पर किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की।

वरिष्ठ अध्यापक जगदीश मुवाल ने कहा की इस गर्मी के मौसम में हम सबको मिलकर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने चाहिए।

संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने बच्चों को पक्षियों के महत्व के बारे में बताया और कहा की परिंडे लगाने के साथ नियमित उनकी साफ सफाई करके पानी डालना चाहिए ।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गिरधारी लाल जाट, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश मुवाल, रमेश शर्मा, रामनारायण सैनी, माधव प्रसाद शर्मा, मुकेश जाट ,सुमन जाट, कांता यादव आदि अध्यापक, संस्थान से कार्यकर्ता प्रिंस सोगण, आनंद सैनी व विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page