top of page
खोज करे

सैंकड़ों जलदाय कर्मचारियों ने स्व.नेता की याद में किया रक्तदान

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 2 अग॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

स्वर्गीय श्री मांगीलाल शर्मा की 31वीं पुण्य तिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया


 शिविर में 156 रक्त हुआ संग्रह


इसका आयोजन पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में किया




जयपुर ,2 अगस्त 2024

 पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब और जलदाय कर्मचारी संघ के संयुक्त  तत्वावधान में कर्मचारी नेता स्व मांगी लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजक जलदाय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ,जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष केदार शर्मा  ,महामंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया कि हमारे लोकप्रिय कर्मचारी नेता रहे स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी शर्मा की पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के समस्त जलदाय कर्मचारी ने भारी संख्या में भाग लिया और उनकी याद में रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी ।



कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा सदस्य डॉ अरुण चतुर्वेदी ,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ,पूर्व श्रम मंत्री जगदीश राज श्रीमाली , पूर्व मंत्री चन्द्रराज सिंघवी ,भाजपा नेता आशीष मेहता ,नीरज अग्रवाल ,महेंद्र पहाड़िया सहित सैकड़ों जलदाय अभियन्ता ,मंत्रालय वर्ग ,तकनीकी कर्मचारी सहित सैंकड़ों व्यक्तियों ने भाग लिया।।।




इस मौके पर  पौधारोपण भी किया गया ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page