top of page
खोज करे

सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय नाथद्वारा में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 13 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय नाथद्वारा में 13 अगस्त 2023 को चित्रकला विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा ग्रुप शो (चित्रकला प्रदर्शनी) का आयोजन किया गया ।

जिसका उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जयकुमार सिंघल ने किया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय चित्रकला विभाग के डॉ. चेतन टिक्कीवाल ,डॉ. शंकर शर्मा ,डॉ. प्रेषिका द्विवेदी ,डॉ. वंदना जोशी, डॉ.भावना श्रीमाली ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया ।

इस अवसर पर प्रोफेसर जी. के. सुखवाल ने कहा कि भावनात्मक विकास के लिए चित्रकला का सृजन बहुत जरूरी है ।प्रदर्शनी में डॉ. जी. के. सुखवाल, डॉ. प्रीति भट्ट एवं डॉ. हेमंत कणुनिया उपस्थित रहे एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page