top of page
खोज करे

सेटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास झोटवाड़ा पंचायत समिति में

संयुक्त विकास समिति ने डिप्टी सीएम दिया कुमारी को धन्यवाद व्यक्त किया


सेटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास झोटवाड़ा पंचायत समिति में


संयुक्त विकास समिति की लम्बे अरसे से की जा रही मांग पर  दिया कुमारी  उप मुख्यमत्री राजस्थान सरकार द्वारा बुधवार  30 अप्रैल 2025 को सेटेलाइट हॉस्पिटल झोटवाड़ा विद्याधर नगर का शिलान्यास किया गया ।

इस अवसर पर मान सम्मान की कड़ी में संयुक्त विकास समिति संयोजक नानक राम थावानी सहसंयोजक मानसिंह शेखावत ने समाजसेवियों के साथ डिप्टी सीएम दिया कुमारी  को आराध्य गोबिंद देव जी की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। यश कीर्ति में वृद्धि की कामना कर आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

थावानी ने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार द्वारा विकास के कार्यों की बहती गंगा में  सेटेलाइट हॉस्पिटल श्रेत्रवासियों  के लिए     अनमोल सौगात हैं । इसका लाभ बैनाड़ रोड झोटवाड़ा , कालवाड़ रोड , निवारू रोड , खातीपुरा रोड , सीकर रोड सहित मुरलीपुरा के आस पास बसी सैकड़ों कॉलोनीवासियों को मिलेगा ।

मानसिंह शेखावत ने कहा कि समस्त सम्माननीय  श्रेत्रवासी बड़ी संख्या में पधारें और अपने घनिष्ठ सहयोगियों के साथ आस पड़ोस में रहने वाले सम्माननीय पड़ोसियों, व्यापार मंडल, संस्थाओं कॉलोनी की विकास समितियों का  पधारने पर आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सम्माननीय श्रेत्रवासीयों सहित जनप्रतिनिधियों  , विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बी जे पी कार्यकर्ताओं ने दिया कुमारी  के द्वारा किए जा रहे अनवरत विकास कार्यों की प्रशंसा की ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page