top of page
खोज करे

सुर चांदनी म्यूजिक ग्रुप के कार्यक्रम में जयपुर की महिलाओं ने गजरे सदाबहार गीतों में गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 1 मार्च 2024
  • 2 मिनट पठन

सुर चांदनी म्यूज़िक ग्रुप का प्रोग्राम गजरे सदाबहार गीतों के 26फरवरी 2024 को शहर के प्रसिद्ध होटल द ग्रैंड सफारी में किया गया।



इस कार्यक्रम की चीफ़ गेस्ट ज्योति जोशी जो जयपुर की प्रमुख राजकीय उद्घोषिका, कवियित्री ,और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

स्पेशल गेस्ट फाउंडर साकार महिला समिति की निशा पारीक थी उनको ग्रुप डायरेक्टर रजनी कोठारी ने साफा पहना कर, बुके चुनरी गिफ्ट से सम्मानित किया।

गेऑफ ऑनर पूनम खंगारोत,ममता शर्मा,मधुलिका सिंह, चेष्टा क्लब की डायरेक्टर नीतू जैन, मेट्रो 5 की डायरेक्टर मंजीत अरोड़ा, डायरेक्टर पक्की भयलीलीसोनू अग्रवाल, गेस्ट सिंगर निशा शर्मा और अनामिका शर्मइस प्रोग्राम में लगभग 35 महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया,

थीम के अनुसार महिलाओं ने पुरानी सिंगर्स आशाभोंसले, शमशाद बेगम, हेमलता, सुधा मल्होत्रा,गीता दत्त,, नूरजहां के गीतों की,स्वर लहरियां बिखेरी,और आए सभी गेस्ट्स को और ग्रुप मेंबर्स को आनंदित किया।



सभी मेंबर्स ने एक से बढ़कर एक अपने सुरीले गायन से सभी का मन मोहा।गेस्ट सिंगर निशा शर्मा ने अपना रॉक सोंग हां मेरे जैसी हसीना का दिल,यहां जिससे मिल जाए




ग्रुप की अन्य सिंगर्स अन्नाजी ने दुनिया में लोगो को धोखा कभी हो जाता है, नीतू जैन तुम्ही मेरे मंदिर तुम्ही मेरी पूजा तुम्ही देवता। पूनम जैन जब छाए मेरा जादू कोई बच ना पाए हाय।अरुणा जैन शोख नज़र की बिजलियां,दिल पे मेरे गिराए जा। स्वीटी मक्कड़ इनआंखों की ,मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं। रेनुजैन और आजादभाई कोन दिशा में लेके चला रे बटुरिया ,भावना कश्यप नीयते शौक, सरला पुरोहित ले गई ले गई ,ले गई ले गई , चोरी चोरी छुप छुप कर।





सीमा मुंजल, रात अकेली है बुझ गए दिए आके मेरे पास , कानों में मेरे कहिएजो भी कुछ कहिए । विनीता कोडवानी मेराकुछ सामान तुम्हारे पास

,Dr ज्योतिमा सक्सेना ये मेरा दिल प्यार का दीवाना ,आता है मुझको प्यार में जल जाना।साधना बंसल पान खाएं सैयां हमारो, सांवली सुरतिया और होंठ लाल लाल । माया त्यागी ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना।अरुणा शर्मा सैंयादिल में आना रे। dr. मंजू गुप्ता चुरा लिया है तुमने जो दिल को नज़र नहीं चुराना सनम। ममता जैन बाबू जी धीरे चलना प्यार में जरा संभालना lममता छाबड़ा ऐ दिल मुझे बता दें तू किस पे आगया है । मधु जैन ठंडी हवा काली घटा आय गई झूम के।नमिता घोषाल जाने क्या तूने कही ,जाने क्या मैंने सुनी, बात कुछ बनी गई । अनिता छाबड़ा जब चली ठंडी हवा जब उठी काली घटा। सोनू अग्रवाल रास आज मधुबन में । गौरी थावरानी तौबा तौबा जाने क्या अब क्या होगा। भारती अग्रवाल न तुम हमे जानो, ना हम तुम्हें जाने ।रीटा शर्मा आगे भी जाने ना तू पीछे भी जाने ना तू । कल्पना बैद पिया एसो जिया मे समाय गयो रे ,कि तनमन की सुधबुध गंवा बैठी। बीना भार्गव आंखों से जो उतरी है दिल में । रितु माथुर आइए मेहरबां बैठिए जाने जां।

, रजनी श्रीवास्तव मिलते ही आंखे दिल हुआ दीवाना किसी का ।रजनी कोठारी तू इस तरह से मेरी जिन्दगी में शामिल है। शिवानी चौहान सजना है मुझे सजना के लिए।



हमेशा की तरह वहीं अपनी पुरजोश आवाज़ में मंच संचालन का दायित्व पूनम जैन ने निभाया और सबसे प्रशंसा बटोरी । साउंड सिस्टम साज़ इलेक्ट्रॉनिक्स के ओनर और बहुत ही उम्दा सिंगर मोहम्मद सिद्दकी आज़ाद जी का था। और फोटोग्राफर बाबूलाल जी जाट जो मीडिया से हैं उन्होंने संभाला ।

रजनी कोठारी ने सभी का धन्यवाद किया



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page