top of page
खोज करे

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में रंजीत सिंह सोडाला हुआ भव्य स्वागत

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 नव॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सिंह सोडाला ने आज दिनांक 7 नवंबर 2023 को हसनपुरा की आदर्श नवल कॉलोनी से चुनावी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। सोडाला ने नवल कॉलोनी स्थित महर्षि नवल साहब जी के मंदिर में पूजा की और अपने अभियान की शुरुआत की।



इस मौके पर बड़ी संख्या में सोडाला, उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घर-घर जाकर आमजन से मुलाकात की और जनता से समर्थन मांगा। इस मौके पर जगह-जगह रंजीत सिंह सोडाला का मालाएं और साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह उनपर पुष्प वर्षा की गई। सोडाला का एक ही किंग, रंजीत सिंह रंजीत सिंह के नारों से नवल कॉलोनी गूँज उठी।

जनसम्पर्क अभियान के मौके पर सोडाला ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और वचन दिया कि वे उनके आशीर्वाद का मान रखेंगे। वहीं माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए सोडाला ने कहा कि वीरों की इस पावन धरती पर आज महिला सुरक्षित नहीं है। ऐसे में मातृशक्ति की सुरक्षा का गंभीर मुद्दा, उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।



सोडाला ने कहा कि ओबीसी, एससी एसटी और अन्य समाज की अवहेलना की गई है, जिसका वो और यहां की जनता विरोध करती है। यही वजह रही कि सबसे राय मशविरा करके और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनता की आवाज बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। सोडाला ने कहा कि क्षेत्र में जातिय संघर्ष और विद्वेषता फैलाने का काम किसने किया,ये बात हर बच्चा, हर युवा जानता है। सब बुद्धिमान हैं, विवेक से काम लेते हैं। स्थानीय उम्मीदवार नहीं दिया गया, किसी को तो भगत सिंह बनना पड़ेगा।इसलिए इन सबकी इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए मैं चुनाव लड़ रहा हूँ। ऐसे में जरूरी है कि वोट की ताकत से परिवर्तन लाया जाए, जिससे व्यवस्था बदली जा सके।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page