सिन्धी कैम्प पुलिस थाना अंतर्गत चोरी की वारदात के अपराधियों को पकड़ने पर पुलिस टीम का सम्मान किया
- A1 Raj
- 27 मई 2025
- 2 मिनट पठन
चोरी की वारदात के अपराधियों को पकड़ने पर पुलिस टीम का सम्मान किया
जयपुर। गत दिनों राजधानी जयपुर के सिन्धी कैम्प पुलिस थाना अंतर्गत घरेलू नौकर द्वारा एक घर में लाखों रुपयों की चोरी करने के वारदात को अंजाम देने के बाद सिन्धी कैम्प थाना पुलिस की टीम द्वारा अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल करने पर पुलिस की टीम का श्रीश्री 1008 महामंडलेशर डॉ अनीता योगेश्वरी गिरी की तरफ से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सिन्धी कैम्प पुलिस थानाधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा, हैड कांस्टेबल रामकरण चौधरी, कांस्टेबल श्रवण कुमार व कांस्टेबल आशा को दुपट्टा व माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर महामंडलेश्वर डॉ. अनीता योगेश्वरी गिरी ने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि लोग अपने घर पर कोई भी नौकर रखने से पहले पुलिस सत्यापन आवश्य करवा लेवें। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेवें। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को आमजन के साथ अपनेपन का व्यवहार करने चाहिए और हर पीड़ित की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंधी कैंप थाना पुलिस विश्वसनीय है और यहां पर पीड़ितों के साथ न्याय किया जाता है और उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि उनका काम सबसे अच्छा होगा और दोषियों को सजा दी जाती है।

महामंडलेश्वर डॉ. अनीता योगेश्वरी गिरी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी लोग हमेशा दीन दुखी, मजबूर और पीड़ितों की मदद करें और अपराधियों को सजा दिलाते रहे हैं, जिससे समाज और आमजन में पुलिस की प्रति विश्वास कायम रहेगा। पुलिस दोषियों को पकड़ेंगे तो अपराध कम होंगे और दोषियों के हौसले बुलंद नहीं रहेंगे। अपराधियों में हमेशा डर बना रहेगा कि अपराध करने पर पुलिस उन्हें छोड़ेगी नहीं बल्कि उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

इस मौके पर विश्व ब्राह्मण महासभा के सचिव उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण समाज को गर्व है कि सिन्धी कैम्प पुलिस थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिनरात एक कर दिया। इस कार्य में सिन्धी कैम्प पुलिस थाना में हैड कांस्टेबल रामकरण चौधरी की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम में शामिल श्रवण कुमार, आशा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सम्मान कार्यक्रम के दौरान अटल भाजपा सहयोगी मंच की जयपुर जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, सुमित्रा कोली, विश्व सनातन धर्म महासभा ट्रस्ट के नितिन चौहान, संध्या सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।







टिप्पणियां