top of page
खोज करे

सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 26 मार्च 2023
  • 1 मिनट पठन

सर्वसमाज द्वारा 501 कन्याओ का पूजन किया गया


खैरथल (अभिषेक वशिष्ठ) ! कस्बे में रविवार को श्री हनुमान भक्त मंडल के द्वारा मोटलो की धर्मशाला में नवरात्रों में शक्ति स्वरूपा देवी मां की पूजा-अर्चना कर सर्वसमाज की कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम किया गया !


कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्करणा मंदिर के महंत पंकज शास्त्री द्वारा पूजा-पाठ कराकर किया गया |



जिला सामाजिक समरसता प्रमुख रमाकांत गुप्ता ने बताया कि कस्बे के प्रबुद्ध लोगो के द्वारा जोड़े से कन्या पूजन किया गया


जिसके बाद कन्याओं को पाठ्य सामग्री, फल ओर माता की चुनरी दी गई |


वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक डाटा पूर्व चेयरमैन नगरपालिका तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश ने बताया कि भारतीय नववर्ष के नवरात्रो में शक्ति स्वरूपा देवी मां की पूजा आराधना की जाती है तथा जिसके आधार पर आज के वातावरण मे नई पीढ़ी को हमारे धर्म, संस्कृति, आस्थाओं, परंपराओं से भावनात्मक रूप से जोड़े रखने के साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति ठीक दृष्टिकोण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के भाव रखने हेतु यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है !



वही कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा माता के भजन तथा कीर्तन भी किया गया | कार्यक्रम में सर्व समाज का सहयोग रहा तथा कस्बे में इस कार्यक्रम की चर्चा रही |


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page