top of page
खोज करे

सम्मेद शिखर जी के लिए यात्रियों का दल रवाना


उपाध्याय गुप्ति सागर जी व मुनि प्रमाण सागर जी के आशीर्वाद से जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी के लिए ट्रेन द्वारा देश भर से 11000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को ले जाने के कार्यक्रम की शुरुआत के रूप में पहली ट्रेन आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को सुबह राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से रवाना हुई।



*कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता श्री पवन जी - श्रीमती प्रीति गोधा, दिल्ली* ने सभी तीर्थयात्रियों की मंगलमयी यात्रा की कामना की है। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए शुद्ध व सात्विक भोजन की व्यवस्था रहेगी।

जयपुर से यात्रा के मुख्य संयोजक अजय- मोना जैन ने बताया कि राजस्थान से अजमेर, भीलवाड़ा सहित कुल चार स्थानों से एक हजार से ज्यादा यात्री तीर्थराज की वंदना करने अलग अलग ट्रेनों के माध्यम से ले जाये जा रहे है। वापसी सभी की एक साथ दिनांक 20 अक्टूबर, 2024 को होगी।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page