top of page
खोज करे

संयुक्त फुटवियर संघर्ष समिति राजस्थान संयोजक नानक राम थावानी ने बीजेपी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच से की मुलाक़ात

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 24 अप्रैल 2025
  • 1 मिनट पठन

फुटवियर पर जी एस टी 5% व बी आई एस मानक ऑप्शनल हो



जयपुर  23 अप्रैल 2025 फुटवियर पर जी एस टी 12% से घटाकर 5% करने व बी आई एस मानक को ऑप्शनल करने की मांग को लेकर संयुक्त फुटवियर संघर्ष समिति राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर संयोजक नानक राम थावानी ने बी जे पी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को ज्ञापन सौंपा ।



थावानी ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से जी एस टी 5 % से बढ़ाकर केंद्र सरकार ने 12% कर दिया है , जिसका समस्त भारत का समूचा फुटवियर व्यापार उद्योग उसी दिन से विरोध कर रहा है , निरंतर शासन प्रशासन का ज्ञापन एवं विरोध प्रदर्शन कर ध्यान आकर्षित करता आ रहा है। आशा और विश्वास के साथ श्री मुकेश दाधीच को ज्ञापन सौंपा गया , दाधीच ने गहनता से अध्ययन कर 12% जी एस टी को सही निर्णय नहीं बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं केंद्र सरकार से वार्ता कर संयुक्त फुटवियर संघर्ष समिति का सहयोग करने का आश्वासन दिया ।



राजस्थान फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष शिखर चंद बैराठी , राजस्थान फुटवियर होलसेलर एसोसिएशन सचिव अशोक रोचवानी , फुटवियर होलसेलर विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार आसवानी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार आत्मा सिंह , सचिव जगदीश गौहरानी , कोषाध्यक्ष नरेश लालवानी सहित फुटवियर व्यापार उद्योग से जुड़े अग्रणी बंधुओं ने भी जी एस टी 5% किए जाने एवं बी आई एस मानक को ऑप्शनल करने की मांग की है



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page