संतोष ट्रॉफी के उदघाटन मुकाबले में मेजबान राजस्थान ने महाराष्ट्र को हराया
- A 1 Rajasthani
- 17 नव॰ 2024
- 2 मिनट पठन
""संतोष ट्रॉफी के उदघाटन मुकाबले में मेजबान राजस्थान ने महाराष्ट्र को हराया।""
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के तत्वाधान और राजस्थान फुटबाल संघ के द्वारा आयोजित हो रही 78 वीं संतोष ट्रॉफी के आज खेले ग्रुप "आई" के पहले मैच में आज राजस्थान ने महाराष्ट्र को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित किया I

रॉयल फुटबॉल क्लब जयपुर में खेले गए रोमांचक मैच में दोनों ही टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन कियाI मध्यांतर तक दोनों टीम गोल रहित बराबर पर थी। मध्यांतर के बाद राजस्थान की टीम कोच नरेंद्र सिंह और मैनेजर सुनील राव तथा कोच कुणाल ने नई रणनीति के तहत विपक्षी टीम पर एक के बाद एक हमले करके दबाव बनाया जिसके फलस्वरुप राजस्थान की टीम की तरफ से इमरान मानी ने 49 मिनट में हेड से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी I इसके बाद महाराष्ट्र की टीम ने जवाबी हमले किए और महाराष्ट्र की तरफ से मैच के 64 में मिनट में हिमांशु पाटिल ने गोल कर स्कोर एक-एक पर बराबर कर दिया I मैच के 80 वें मिनट में राजस्थान के अमित गोदारा ने 25 गज की दूरी से बेहतरीन शॉट लगाकर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिल दी जो अंत तक कायम रही। प्रतियोगिता में बी वाई बी वी की तरफ से मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रोटीन सप्लीमेंट उपहार में दिए।

मैच के मैन ऑफ द मैच राजस्थान के इमरान मानी रहे।आज के इस मैच के मुख्य अतिथि पचार ग्रुप के चेयरमैन श्री जितेंद्र सिंह जी पचार और राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव श्री दिलीप सिंह शेखावत रहे।
आज सांय कालीन सत्र में 3:00 खेलेंगे मैच में गुजरात टीम ने दादर नगर हवेली दमन दीप टीम को 3/0 से हराकर अपने तीन अंक अर्जित किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गुजरात के अमन रहे।








टिप्पणियां