स्टूडियो 7 की तरफ अंतरराष्ट्रीय रोरिक गॅलरी में चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई
स्टूडियो 7 की तरफ से नगर कुल्लू हिमाचल की अंतरराष्ट्रीय रोरिक गॅलरी मे भारत के अलग अलग जगह से आए कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

इस प्रदर्शनी का उदघाटन कुल्लू की एस. पी श्रीमती साक्षी वर्मा ने किया है।

इस प्रदर्शनी में दिल्ली से, सुरेश कुमार, अल्फी कुमार, शर्मिला शर्मा, स्नेहा यादव। भोपाल से डॉ. सोनम सिकरवार, हंसा मिलान कुमार, पूर्णिमा सिसोदिया। बैंगलोर से डॉ. रेखा श्रीवास्तव । मुम्बई से उषिता जैन, निलांगी प्रभुकेळुसकर, सभी कलाकारों का अपने बड़े ही अनुभवी, सभी के चित्र उनकी पहचान है।

कोई प्रकृति से जुड़े है कोई नारी के हर रूप को दिखाता है। कोई बचपन की याद दिलाता है ये जीवन के कई रुपों को दिखाता है। सब के काम एक साथ बहुत ही सुंदर लग रहे है। ये प्रदर्शनी 7 जून से 10 जून तक चलेगी।








टिप्पणियां