श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति जयपुर से खाटूधाम के लिए पदयात्रा निकाली गई
- A1 Raj
- 5 मार्च 2023
- 1 मिनट पठन
श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति हीदा की मोरी के तत्वाधान में जयपुर से खाटूधाम के लिए पदयात्रा निकाली गई।

सांगानेर से खाटूधाम के लखी मेले के लिए पदयात्रा धूमधाम से रवाना

जयपुर . ध्वजनिशान लेकर जुलूस के साथ जयपुर से खाटू रवाना हुए पदयात्री।
जयपुर . खाटूश्याम जी मंदिर सीकर में लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही शहर से श्याम भक्तों की पदयात्राएं रवाना होने लगी है।

शहर में हर तरफ श्याम भक्तों की पदयात्राएं नजर आ रही है। इसमें श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे हैँ। इससे सारा शहर श्याम मय हो गया हैं।

श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति हीदा की मोरी के तत्वाधान में जयपुर से खाटूधाम के लिए पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा संयोजक रमेश सैनी ने बताया कि 25 फरवरी को रात्रि में निशान पूजन किया गया।

एवं 26 फरवरी को सुबह 9 बजे श्याम जी की आरती गयी यात्रा प्रारंभ की गई।
पदयात्रियों का दल हरमाड़ा ,रामपुरा ,चौमू गोविन्दगढ़,रींगस होती हुई खाटूधाम पहुची। ओर रात को विभिन्न जगह ठहराव कर रात्रि विश्राम किया।

एकादशी को श्याम बाबा के अखण्ड ज्योत सेवा,एवं द्वादशी को भोग लगाकर यात्रा की समाप्ति की गई।

इस अवसर पर गौरव तलवार, विमल अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,नितिन तलवार,बाबू सैनी आदि कार्यकताओं ने व्यवस्था सम्भाली







टिप्पणियां