श्री माहेश्वरी महिला परिषद ने मनाया झूला मनोरथ
- A1 Raj
- 22 अग॰ 2023
- 2 मिनट पठन
झूला मनोरथ महोत्सव मनाने की अनूठी परम्परा– गोकुलदास माहेश्वरी
जयपुर। श्री माहेश्वरी महिला परिषद की तरफ से राजधानी के गलता गेट इलाके में मोहनबाड़ी स्थित गोवर्धन नाथजी मंदिर में झूला मनोरथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी गोकुलदास माहेश्वरी रहे, जिन्होंने श्री माहेश्वरी महिला परिषद की महिलाओं की तरफ से आयोजित झूला मनोरथ आयोजन के लिए सभी महिलाओं को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि तीन साल बाद अधिक मास आता है, जिसमें सभी देवी-देवता ब्रज में प्रवेश करके रहते हैं। वहीं नन्दबाबा ने श्रीकृष्ण भगवान से कहा था कि वह चारो धाम की यात्रा करना चाहता हैं। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने नन्दबाबा से कहा कि नंदबाबा आप कहाँ कहाँ जाओगे इसलिए चारो धाम ब्रज में ही ले आता हूँ।
गोकुलदास ने बताया कि वल्लभपंत सम्प्रदाय में झूला मनोरथ महोत्सव मनाने की अनूठी परम्परा है और ठाकुरजी को बहुत ही लाड से लडाया जाता है। वहीं इस कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी महिला परिषद की अध्यक्षा ज्योति तोतला ने बताया कि झूला मनोरथ महोत्सव वल्लभपंत सम्प्रदाय का बड़ा पर्व है, जिसे प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसमें पूरे सावन में श्रीकॄष्णजी राधारानी को झूले में झुलाते हैं। ठाकुरजी को नौका विहार कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है।
इस कार्यक्रम की संयोजिका एडवोकेट पूर्वी मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान परिषद की सभी महिला सदस्यों ने मिलकर ठाकुरजी के लिए मनमोहक झूले की झांकी सजाई और भजन संध्या आयोजित की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मनोरथी कृष्णा देवी, गणेश नारायण मालपानी, भावना व सुनील मालपानी, मोनिका व घनश्याम नोवाल रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान परिषद की सचिव कल्पना सारडा, ममता जखोटिया, मीरा मारू, रानी रंधड़, अनुराधा डागा, चारु दरगड़, एकता माहेश्वरी, संगीता मूंदड़ा, एकता धूत सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तजनों को दोना प्रसादी वितरित की गई। समस्त समाज बंधुओं ने इस भक्तिमय कार्यक्रम का आनन्द लिया।







टिप्पणियां