श्री बलवंत व्यायामशाला का 61वां वार्षिकोत्सवको मनाया गया
- A1 Raj
- 22 जन॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 25 जन॰ 2023
श्री बलवंत व्यायामशाला का 61वां वार्षिकोत्सवको मनाया गया। इस अवसर पर व्यायामशाला परिवार की ओर से जागरूकता रैली भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर टाइ्स के संस्थापक संपादक गोपाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि व्यायामशाला केगुरु सुमेरसिंह हिंदुत्व को अभी तक जिंदा किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुमेरसिंह ने व्यायामशाला के माध्यम से हमारी पुरानी लठ विद्या की परंपरा को आज भी जीवित रखा हुआ है।

इस अवसर पर समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत, समाजसेवी अनिल लोढ़ा, युवा भाजपा नेता ओपी गोदारा, निधिशेखर शर्मा, पार्षद मानक शर्मा, पार्षद राजेश महावर, रजत बिश्नोई, कुसुम यादव, ममता यादव, रामकिशन शर्मा व विजय पाल कुमावत, पूर्व पार्षद अजय यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक झोटवाड़ा श्याम मंदिर के महंत लोकेश शर्मा ने बताया कि व्यायामशाला परिवार की ओर से रैली निकाली गई। रैली पौंड्रिक पार्क से रवाना होकर ब्रह्मपुरी बाजार, लंगर के बालाजी, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम होते हुए व्यायामशाला पहुंची। व्यायामशाला संचालक भगतसिंह ने बताया कि रैली में विभिन्न अखाड़े और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान अपने व्यायाम करतब का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरु सुमेरसिंह राठौड़ ने किया।

























































टिप्पणियां