top of page
खोज करे

श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम सेवा समिति ने फिल्म के साथ धार्मिक भ्रमण का आनंद लिया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 15 मई 2023
  • 1 मिनट पठन

The Kerala Story: हर हिंदू परिवार देखें फिल्म द केरल स्टोरी, ने किया आह्वान

श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम सेवा समिति, चांदमारी भट्ट ,शास्त्री नगर, जयपुर ने आह्वान किया है कि हर हिदू परिवार को फिल्म केरल स्टोरी देखनी चाहिए।





उसके मुताबिक यह फिल्म जिहादी तत्वों की ओर से फैलाए जा रहे लव जिहाद और मतांतरण की साजिशों को बेनकाब करने वाली है।





श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम सेवा समिति की ओर से रविवार 14 मई 2023 को विद्याधर नगर सिनेस्टार सिनेमा हाल में 200 से अधिक युवतियों को फिल्म दिखाने की निशुल्क व्यवस्था भी की।






श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम सेवा समिति,चांदमारी भट्ट, शास्त्री नगर के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सत्य व वीभत्स घटनाओं पर आधारित यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।





यह उजागर करती है कि किस प्रकार आइएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े जिहादी लोग साजिश के तहत देश की भोली-भाली मासूम बहन-बेटियों को पहले लव जिहाद के जाल में फंसाते हैं।






बहला-फुसलाकर उनका मतांतरण कराते हैं। इसके बाद उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती करवाते हैं। ये खतरनाक काम केरल समेत देश के कई राज्यों में चल रहा है।







सुरेश शर्मा समाजसेवी,कृष्ण कुमार वैष्णव उर्फ मोनू पंडित बजरंग दल विद्याधर जिला अखाड़ा प्रमुख,लेखराज शर्मा,निरंजन सिंह तंवर ,बंटी बन्ना,भूपेंद्र सिंह चिराना ,राजेंद्र कुमावत,धर्मेंद्र सिंह नाथावत,हितेंद्र सिंह शेखावत ,देवेंद्र सिंह मोसलपुर,रविन्द्र सिंह बागास,हिमांशु सिंह बाघौली ने राजधानी में फिल्म को टैक्स मुक्त करने की मांग की।







ओर उसके बाद विद्याधर नगर में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में साथ ही महाराज श्री बालकिशन दास जी महाराज, महेश जी शर्मा महाराज के द्वारा अल्पहार की व्यवस्था की गई साथ ही सभी मातृशक्ति ने मंदिर का भ्रमण किया ।




 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page