top of page
खोज करे

श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान ने परीक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने वाली छात्रा को सम्मानित किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 19 जून 2023
  • 1 मिनट पठन

श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं ( जयपुर ) के तत्वाधान में संस्थान के कार्यालय पर दुर्गेश वर्मा को दसवीं परीक्षा में 81.83 अंक लाने पर संस्थान की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्थान की संरक्षक श्रीमती गीता देवी सोगण व संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने प्रदान किया। दुर्गेश वर्मा कैंब्रिज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू लोहा मंडी रोड जयपुर की स्टूडेंट है,इस विद्यालय से दसवीं की परीक्षा पास की है ।

दुर्गेश वर्मा बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। इस अवसर पर दिनेश कुमार सोगण, पलक सोगण, कृतिका वर्मा, प्रेम सोगण आदि उपस्थित थे ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page