top of page
खोज करे

श्री अस्थि रोग विभाग सवाई मानसिंह अस्पताल और जयपुर फीजियोथेरेपी नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान आर्थोपेडिक रिहेबीलीटेशन समिट–2025 का आयोजन किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 जन॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

राजस्थान आर्थोपेडिक रिहेबीलीटेशन समिट आयोजित

जयपुर। राजधानी के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में

श्री अस्थि रोग विभाग सवाई मानसिंह अस्पताल और जयपुर फीजियोथेरेपी नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान आर्थोपेडिक रिहेबीलीटेशन समिट–2025 का आयोजन किया गया। इस समिट में राजस्थान के जाने माने अस्थि रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए।

राजस्थान आर्थोपेडिक रिहेबीलीटेशन समिट आयोजित
राजस्थान आर्थोपेडिक रिहेबीलीटेशन समिट आयोजित

इस समिट के आर्गनाइजिंग सेकेट्री डा. मुकेश असुवाल ने बताया कि इस विशाल कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 1600 डॉक्टर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य सर्जरी के बाद होने वाले रिहेब्लिटेशन को और अधिक उन्नत करना रहा। इस कॉन्फ्रेंस में अस्थि रोग विभाग में होने वाली विभिन्न सर्जरी जैसे कि घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, लिगामेंट सर्जरी, स्पाइन सर्जरी इत्यादि के बाद होने वाली फिजियोथेरेपी और व्यायाम पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. असवाल ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान में हुई अब तक की सबसे विशाल कॉन्फ्रेंस रही, जिसमें दोनों विभाग एक साथ शामिल हुए।


इसमें अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. बंशीवाल ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में जो भी चर्चाएं हुई हैं, उससे मरीजों के परिणाम में काफी सुधार होगा।

वहीं डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि इस कान्फ्रेंस दी गई पूरी जानकारी के बाद से अस्थि रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट के बीच का कम्युनिकेशन गैप कम होगा और मरीजों के रिहेबिलिटेशन में काफी सुधार होगा। इस कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजर कमेटी में मुख्य रूप से डॉ. राहुल शर्मा डॉ. राज जांगिड़ डॉ. रवि शर्मा व डॉ. अरमान भी शामिल रहे, जिन्होंने अहम भूमिका निभाई।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page