शिव महापुराण की कथा का आयोजन शिव महापुराण की कथा का बताया महत्व
- A1 Raj
- 13 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
शिव महापुराण की कथा का आयोजन
कथा का वाचन पंडित कमलेश शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।इस कथा का आयोजन राधा गोपाल महिला मंडल द्वारा कराया गया है।
5 अगस्त को हुआ कलश विशाल का आयोजन
शिव महापुराण की कथा का बताया महत्व ,सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कथा सुनने भक्त
समापन पर भोजन प्रसादी हुई।
जयपुर के कांति नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन मंदिर श्री राधा गोपाल जी में शिव महापुराण कथा का आयोजन 5 अगस्त से 13 अगस्त 2023 किया गया । कथा का वाचन पंडित कमलेश शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।इस कथा का आयोजन राधा गोपाल महिला मंडल द्वारा कराया गया है।

पंडित कमलेश शास्त्री ने बताया कि सावन माह के पवित्र महीने में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है।शिव महापुराण कथा के साथ एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।

मंदिर के पुजारी ने बताया की यह श्री राधा गोपाल जी का प्राचीन मंदिर है। इसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है।

कमलेश शास्त्री ने कथा का वाचन करते हुए कहा कि जीवन का उद्देश्य ईश्वर प्राप्ति होना चाहिए। सावन माह के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है। इसके साथ ही शिव महापुराण का महत्व बताया।

मंदिर प्रांगण में शिव जी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा सुनने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
उर्मिला जा़गीड (ओनर शिवा बुटीक) ने शिव महापुराणकथा की मिडिया संयोजक रही ।









टिप्पणियां