top of page
खोज करे

शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर। बैनाड़ रोड बालाजी कॉलेज के सामने श्री राम मंदिर से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा से हुआ, जिसमे सैकड़ो महिलाओं व नगरवासियों ने शिरकत की।

यात्रा गणेश नगर से शुरू होकर बालाजी विहार 25 गणेश नगर 1 में से बालाजी कॉलेज होते हुए कथा स्थल पंहुची।

251 महिलाओ ने कलश यात्रा में कलश लिए बाकी महिलाओ ने फूलों की बरसात करते हुये यात्रा के साथ चली

मंदिर पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 20 अगस्त और समापन 26 अगस्त शनिवार को होगा जिसमें एक सप्ताह तक भगवान शिव की अनेक लीलाओ का वर्णन व्यास पीठ से होगा ।

पहले दिन कथा व्यास मनोज आनंद महाराज (वृन्दावन) ने कथा में शिव महिमा का वर्णन किया और अधिक मास के महत्व के बारे में बताया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page