top of page
खोज करे

शिल्पी फाउंडेशन ने खास अंदाज में मनाया मदर्स डे

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 15 मई 2023
  • 1 मिनट पठन


जयपुर। शिल्पी फाउंडेशन की ओर से 14 मई 2023 को मदर्स डे खास अंदाज में मनाया गया। ये कार्यक्रम बनीपार्क में होटल द ग्रैंड मजेस्टिक में आयोजित किया गया।




कार्मक्रम में मुख्य अतिथि खाघआपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा एवं विषिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विषेषज्ञ डॉ रितु गुप्ता और डॉ अभिलाषा मान, रेषमा खान, विजेंद्र ओला समाज सेवी, लक्ष्मी अशोक, महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अमलावत्रा रही।




शिल्पी फाउंडेशन की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि बच्चा जब बोलना सीखता है तो उसके मुंह से सबसे पहले मां शब्द निकलता है। इसलिए दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं है।




मां से जुड़े इस दिवस को खास बनाने के लिए अनेक तरह के आयोजन किए गए। इस कार्यक्रम में 60 साल तक की उम्र की महिलाओं ने उनकी मां के साथ उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मां-बेटी का डांस, मां-बेटे का डांस, मां के साथ रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आने वाले कई व्यक्तियों ने अपनी मां से जुड़ी विशेष कहानी प्रस्तुत की।



इसके अलावा हैल्थ टॉक, सेल्फी कॉन्टेस्ट सहित अनेक तरह की परफॉर्मेंश भी की गई । स्पेशल रेन वॉक चिरायु पुत्र मोनिका शर्मा ने किया, बेस्ट डांस शांति भटनागर ने किया।




उन्होंने बताया कि मां के प्रति जनजाग्रति के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इसमें महिलाओं के हेल्थ अवेयरनेस के लिए टॉक-शो भी किया गया। कार्यक्रम में क्लब मेम्बर प्रीति कुलश्रेष्ठ, लेता देवनानी, अंजू अग्रवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page