शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया स्वागत एवं सम्मान
- A1 Raj
- 10 मार्च 2025
- 1 मिनट पठन
शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया स्वागत एवं सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओ द्वारा विभिन्न प्रकार के सम्मान एवं अवार्ड देकर जयपुर की शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन को नवाजा गया।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से भट्टारक जी की नसियां में वीमन्स पावर - 2025 के कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानचंद झांझरी ,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं नवीन जैन (IAS) के कर कमलो से तिलक, माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

संगम सामाजिक विकास संस्थान द्वारा 7वां महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम संस्कृत विश्वविद्यालय त्रिवेणी नगर में मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
के कलर ऑफ फ्यूजन की और से पांच दिवसीय एग्जीबिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर शालिनी सक्सेना एंव प्रिया शर्मा जी के कर कमलों से शिल्पग्राम जवाहर कला केंद्र में मोमेंटो और एक सजीव पौधा देकर सम्मानित किया।








टिप्पणियां