top of page
खोज करे

वैष्णव ब्राह्मण समाज के भामाशाह और समाज रत्न पंडित श्योजीलाल शर्मा ने दिया ₹121000 का सहयोग।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 फ़र॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

परम सम्मानीय भामाशाह पंडित श्योजीलाल शर्मा(वैष्णव) पुत्र स्व.श्री रामेश्वर जी पुजारी, ग्राम-गोरधनपुरा, पोस्ट-लावा, जिला टोंक वालों को प्रांतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर में एक कमरे हेतु सहयोग राशी ₹121000/-रूपये देकर संस्था के संरक्षक बने।


संस्था के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर स्वामी के अनुसार अपने छोटे भाई शत्रुघ्न शर्मा के कहने पर श्योजीलाल शर्मा जी ने सहयोग राशि के रूप में 121000/- रूपये का चैक प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश चंद्र जी वैष्णव तथा समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों के हाथों में सौंपा।

प्रांतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज भवन, विनायक पथ, मानसरोवर में समाज बंधुओं की मीटिंग के दौरान श्री श्योजीलाल शर्मा ने अपने माता- पिता की याद में एक कमरा बनाने के लिए यह राशि समाज को समर्पित की।

इस पर सभी समाज बंधुओं ने उन्हें बधाई दी।


पंडित श्योजीलाल शर्मा वर्तमान में संस्था के सचिव भी है।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद स्वामी, लोकेश लांबा, बाबूलाल कश्यप, शंकर लाल शर्मा, राजेश वैष्णव, जे.पी. रामावत, नवल किशोर वैष्णव, मोहनलाल चरणगढ़, अशोक स्वामी, गोपाल वैष्णव, महावीर वैष्णव, जय प्रकाश वैष्णव सहित कई गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

- शत्रुघ्न शर्मा

पूर्व जयपुर जिला अध्यक्ष प्रांतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page