top of page
खोज करे

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अनुष्का को स्वर्ण पदक

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में 68 वीं जिला स्तरीय छात्र/छात्रा जयपुर शहर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के19 वर्ष मे जयपुरिया विद्यालय की अनुष्का शर्मा को स्वर्ण पदक


जयपुुर 23 सितंबर 2024 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौडा रास्ता जयपुर द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग छात्र-छात्रा प्रतियोगिता (17वर्ष/19 वर्ष )23 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक शुरू हुई ।

दिनांक23.9.2024 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित जयपुर शहर जिला विद्यालय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन Under-19 बालिका वर्ग में जयपुरिया विद्यालय की छात्रा अनुष्का शर्मा ने 71 किलो वजन वर्ग में स्नैच में 56 किलो और क्लीन एंड जर्क में 67 किलो कुल 123 किलो भार उठाकर अंदर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अनुष्का शर्मा का दिनांक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय बालक एवं बालिका वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि अनुष्का शर्मा जयपुरिया विद्यालय में अध्यनरत है साथ ही आनंद राष्ट्रीय व्यायाम शाला में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अमित शर्मा कोच के सानिध्य में अभ्यास कर रही है ।


जयपुरिया विद्यालय जयपुर की प्राचार्य श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने अनुष्का की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page