विश्व ब्राह्मण महासभा और हेल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं लहरिया महोत्सव मनाया
- A1 Raj
- 27 अग॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर। विश्व ब्राह्मण महासभा और हेल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम राजधानी के बनीपार्क स्थित धर्मार्थ संस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और लहरिया महोत्सव मनाया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजक साध्वी डॉ. अनिता मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में शाम 5 बजे से महासभा एवं फाउंडेशन से जुड़ी हुई सभी महिला सदस्यों ने रंग बिरंगे लहरिया परिधान में उपस्थित होकर विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
वहीं भजन गायक कलाकारों ने खाटूश्याम बाबा के मनमोहक भजनों को गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जबकि महिलाओं ने सावन के विभिन्न गीतों पर जमकर झूमी। इसके बाद शाम 7 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई और देर रात तक भक्तों ने गोविन्द भगवान के भजनों पर नाच गाकर कार्यक्रम का आनन्द लिया।

नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी राधाकृष्ण बनकर मनमोहन प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

वहीं रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर उनकी आरती उतारी गई और उन्हें प्रसादी का भोग लगाकर सभी भक्तों के बीच प्रसादी बांटी गई।

इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई, जिसमें विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री भजनलाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा लक्ष्मी शर्मा, सचिव सीमा शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, संगठन सचिव देवेन्द्र दाधीच, युवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्षा दिव्या मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।







टिप्पणियां