top of page

वाणी जैन चेस प्लेयर को किया सम्मानित

27 जुल॰ 2024
1 मिनट पठन

मालवीय नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 3 में चल रही बंधन ग्रुप की दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सी एल जैन एवं बंधन ग्रुप की आयोजन कमेटी ने वाणी जैन चेस प्लेयर को समाज का नाम रोशन करने के लिए किया सम्मानित ।

मौजूद समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुनील जैन गंगवाल, लोकेश सोगानी,संजय जैन एवं अन्य लोगों ने भी वाणी जैन चेस प्लेयर को आशीर्वाद दिया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

हॉल ही वाणी जैन ने ऐ सी सी ओपन चेस टूर्नामेंट पोद्दार कॉलेज मानसरोवर जयपुर सी पी ए कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था एवं बहुत से टूर्नामेंटों मे भाग लेकर कहीं रिकॉर्ड भी अपने नाम कर अपना और अपने समाज का नाम रोशन किया है

वाणी जैन खाली समय में अपनी स्कूल के विद्यार्थियों को भी चेस खेलना सिखातीं है।

वाणी जैन के सहयोग से लगभग 50 विद्यार्थी 29 जुलाई को होने वाले MGGS चेस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page