वाणी जैन चेस प्लेयर को किया गया सम्मानित
- A1 Raj
- 18 अग॰ 2024
- 1 मिनट पठन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार की ओर से मानसरोवर स्थित एस एफ एस कम्युनिटी सेंटर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मैं वाणी जैन को तिलक, माला, व केशरिया साफा पहनाकर सम्मानित किया

नवकार ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष नवीन सेन जैन ने बताया कि वाणी जैन ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में जो समाज का नाम रोशन किया है उसके लिए बहुत-बहुत बधाई की पात्र हैं और वाणी जैन को मेरा और ग्रुप के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत आशीर्वाद और हमारी ओर से घनी-घनी मंगल शुभकामनाएं है और वाणी इसी तरह अपना और अपने समाज का नाम रोशन करती रहे।

मंच संचालिका श्रीमती शशि सेन जैन एवं प्रेम सेठी ने बताया कि वाणी जैन एक बहुत अच्छी शतरंज खिलाड़ी है और वाणी ने इस खेल में जयपुर जिला, राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर पर अनेको पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
वाणी जैन ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार के सभी पदाधिकारीयों को एवं सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया और बताया कि अब आगे 7 और 8 सितंबर को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेगी।








टिप्पणियां