लैंगिक संवेदनशीलता पर कार्यशाला का आयोजन किया
- A1 Raj
- 4 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था (रूवा), जयपुर के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर गुरुवार को अध्यक्ष प्रोफेसर शशि लता पुरी के दिशा निर्देशन में राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में लेक्चर सीरीज के अंतर्गत लैंगिक संवेदनशीलता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के शुरुआत में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ओपी शर्मा ने स्वागत संबोधन किया।इस कार्यक्रम में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र (MSSK), अशोक नगर पुलिस थाना की संयोजक एवं मनोविज्ञान के प्रोफेसर, प्रो. प्रेरणा पुरी ने कार्यक्रम का समन्वय किया।इसमें विभिन्न गतिविधियों तथा लेक्चर के माध्यम से विभाग के विद्यार्थियों को लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि तथा रूवा के वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर बीना अग्रवाल ने लिंग संबंधी रूढ़िवादिता तथा महिलाओं के प्रति होने वाले साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थियों को सजग किया। कार्यक्रम में डॉ सुशीला चौधरी (सह-संयोजक, MSSK) ने महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र के महत्त्व को समझाया एवं MSSK की कार्यविधि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक बताया।








टिप्पणियां