top of page
खोज करे

लेखराज सामोता का महाकुंभ "शोध यात्रा प्रशिक्षण" कार्यक्रम में चयन

लेखराज सामोता का महाकुंभ "शोध यात्रा प्रशिक्षण" कार्यक्रम में चयन

छात्रों और व्यापक शोध समुदाय के मध्य व्यापक भारतीयता के आत्मसाक्षात्कार हेतु SHoDH Bharat व दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस महाविद्यालय और किरोड़ीमल महाविद्यालय के सयुंक्त तत्वावधान में महाकुंभ, प्रयागराज तीर्थ क्षेत्र में 5 दिवसीय "शोध यात्रा प्रशिक्षण" कार्यक्रम का आयोजन भारत की सनातन धरोहर और सांस्कृतिक जड़ो से जुड़ेंने और समावेशी और सतत विकास अभ्यासों

को अपनाने का अव्दितीय अवसर प्रदान करने हेतु आयोजन किया जा रहा है।

जिसमे पूरे देशभर से 60 शोधकर्ताओं का चयन किया गया है। क्षेत्र के कादेड़ा गाँव निवासी लेखराज सामोता का इस कार्यक्रम में चयन हुआ है। सामोता वर्तमान में देवी अहिल्या विश्विद्यालय,इंदौर में वाणिज्य विषय मे शोध कर रहे है ,कार्यक्रम के तहत सामोता 1 से 5 फरवरी 2025 तक महाकुंभ, प्रयागराज में शोधदल के साथ जाकर फील्ड वर्क के माध्यम से महाकुंभ के आयोजन से पड़ने वाले समग्र आर्थिक प्रभावो व स्थिरता का अध्ययन करके महाकुंभ में भाग लेने वाले कल्पवासियों, तीर्थ यात्रियों, साधु संतों, प्रबंधको एवं स्थानीय निवासियों के अनुभवजन्य ज्ञान और घटनात्मक अवलोकनों को फील्ड वर्क से दस्तावेजित करके शोध रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इससे पूर्व सामोता ने राजस्थान सरकार के वाईआईपी रिसर्च प्रोग्राम के तहत शासन सचिवालय स्थित वित्त विभाग में यंग रिसर्चर के रूप में शोध कार्य पूर्ण किया है।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page