top of page
खोज करे

रोडवेज को परिवहन विभाग में समायोजित करने की प्रमुख मांग को लेकर आंदोलन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 18 जन॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

रोडवेज मुख्यालय पर धरने,प्रदर्शन

फैडरेशन के रोडवेज मुख्यालय पर द्वितीय चरण के आंदोलन में धरने के प्रथम दिवस ...अजमेर संभाग व दूसरे दिन सीकर और कोटा संभाग तथा आज तीसरे दिन जोधपुर व उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत ...रोजाना दो सौ अधिक कार्यकर्ता रोडवेज मुख्यालय पर संभाग स्तरीय धरने में ले रहे हैं भाग*

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन एवम सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में दिनांक 9 जनवरी 2023 सभी आधारों में मुख्य प्रबंधक के माध्यम से सेमरी रोडवेज और जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन भेजे गए थे इसी श्रंखला में द्वितीय चरण में रोडवेज मुख्यालय पर 16 जनवरी से 20 जनवरी तक पांच दिवसीय धरने का आयोजन हो रहा है जिसमें दिनांक 16 जनवरी को अजमेर संभाग के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा तथा 17 जनवरी को सीकर एवं कोटा संभाग के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का धरना संपन्न हुआ धरने के तीसरे दिन 18 जनवरी को उदयपुर संभाग एवं जोधपुर संभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के परिजनों ने धरना दिया रोडवेज 1 तारीख को वेतन पेंशन एवं रोडवेज के सेवारत कर्मचारियों को

पेंशन परिवारों के भुगतान तथा अन्य 10 सूत्री मांग पत्र पर वार्ता कर समाधान हेतु यह आंदोलन चल रहा है


कल दिनांक 19 जनवरी को बीकानेर संभाग तथा 20 जनवरी को जयपुर तथा भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा रोडवेज मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा

यदि सरकार द्वारा बजट सत्र में रोडवेज को विशेष पैकेज देकर रोडवेज और रोडवेज कर्मचारियों की स्थिति पर निर्णय नहीं लिया गया तो रोडवेज के आक्रोशित सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी स्थानीय विधायक एवं सांसद को ज्ञापन देकर राजस्थान रोडवेज को राज्य सरकार के परिवहन विभाग में सम्मिलित करने की मांग करेंगे तथा सांसद विधायक से मांग करेंगे के विधानसभा सत्र संसद सत्र में रोडवेज को समृद्ध करने की मांग उठाई जाए यदि बजट प्रावधान नहीं किया गया तो रोडवेज के फेडरेशन कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page