रोडवेज कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में करेंगे उग्र आंदोलन
- A1 Raj
- 16 अग॰ 2023
- 3 मिनट पठन
प्रमुख पदाधिकारी बैठक में लिया निर्णय
जयपुर -16 अगस्त 23 ,रोडवेज में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित श्रम संगठन परिवहन फैडरेशन एवम सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों की सयुंक्त बैठक श्री विनोद कुमार गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष फैडरेशन की अध्यक्षता में मंगलवार दिनांक 15 अगस्त 2023 को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में राज्य सरकार द्वारा की जा रही रोडवेज उद्योग की अनदेखी के चलते आज रोडवेज उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंचने की वर्तमान परिस्थिति पर गहन चर्चा की गई । संगठन का मानना है कि कर्मचारियों के आंदोलन करने के पश्चात भी सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करना यह साबित करता है कि सरकार रोडवेज को बंद करना चाहती है।

फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने प्रेस को दी जानकारी में बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय 2 तरह के आंदोलन किए गए। फैडरेशन द्वारा भूख हड़ताल एवम आमरण अनशन और अन्य संगठनों द्वारा रोडवेज की चक्का जाम हड़ताल की गई थी। उस वक्त वर्तमान सरकार के प्रतिनिधियो ने रोडवेज की सभी समस्याओं के समाधान करने के वादे कर रोडवेज कर्मचारियो के समर्थन से सरकार बनाई।परंतु सरकार के पूरे कार्यकाल में भी रोडवेज की समस्या जैसे की तैसे ही है ।








टिप्पणियां