रोडवेज एवम रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे आंदोलन का धरना हुआ समाप्त
- A1 Raj
- 21 जन॰ 2023
- 5 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 22 जन॰ 2023
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन एवम सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के रोडवेज एवम रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे आंदोलन का दूसरा चरण पांच दिवसीय धरने से समाप्त हुआ
फैडरेशन एवम सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के रोडवेज मुख्यालय पर द्वितीय चरण के आंदोलन में धरने के प्रथम दिवस को अजमेर संभाग व दूसरे दिन सीकर और कोटा संभाग तथा तीसरे दिन जोधपुर व उदयपुर संभाग के तथा आज चौथे दिन भरतपुर व बीकानेर संभाग तथा धरने के अंतिम दिन जयपुर व अलवर संभाग कार्यकर्ताओं ने धरना दिया ...रोजाना दो सौ से अधिक कार्यकर्ता रोडवेज मुख्यालय पर संभाग स्तरीय धरने में सहभागिता कर भाग ले रहे थे धरने के अंतिम दिन सर्वाधिक संख्या में सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों ने धरने में भाग लिया

*राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन एवम सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ(सम्बद्धः भारतीय मजदूर संघ द्वारा आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत 09 जनवरी 2023 को सभी आगारों में एक दिवसीय धरना ,प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिला कलेक्टर एवं मुख्यप्रबंधक को ज्ञापन प्रस्तुत किए थे।
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन राजस्थान रोडवेज में मान्यता प्राप्त संगठन होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्धता प्राप्त है हमारा ध्येय त्याग, तपस्या, बलिदान की भावना के साथ कार्य करते हुए सर्वप्रथम राष्ट्रहित, तत्पश्चात् उद्योगहित उसके बाद श्रमिकहित हेतु प्रबंधन के साथ पारस्परिक विचार विमर्श एवं सकारात्मक सोच के साथ संघर्षरत रहकर उद्योग के सफल संचालन हेतु वातावरण का निर्माण करना है।रोडवेज उद्योग की स्थापना इस ध्येय कि राजस्थान की जनता को सस्ती सुलभ एवं बेहतरीन यातायात प्रणाली मिले इस हेतु की गयी।
आज रोडवेज ने पूरे राष्ट्र में सर्वोत्तम डीजल औसत के साथ ही कम दुर्घटना करने का प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राष्ट्र में राजस्थान को गौरव के आयाम तक पहुंचाने का कार्य कर निगमकर्मियों ने कर्तव्य निष्ठा का पूर्ण परिचय दिया परन्तु कुछ समय से सरकार द्वारा निगम कर्मचारियों एवं निगम की समस्याओं की अनदेखी करने से अवैध संचालन की प्रतिस्पर्धा में रोडवेज पिछड़ता गया।

जिससे रोडवेज के कर्मचारियों को वेतन, पेंशन एवं अन्य परिलामों के भुगतान हेतु भी विलम्ब का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु व निगमकर्मियों की निम्न समस्याओं के निस्तारण हेतु राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा आंदोलन चल रहा है*
1. रोडवेज को राज्य सरकार के परिवहन विभाग में समायोजित किया जाये।
• निगम को राज्य सरकार के परिवहन विभाग में समायोजन करने से रोडवेज के पास भी अनाधिकृत अवैध वाहनों पर कार्यवाही करने का अधिकार प्राप्त होगा, जिससे प्राईवेट वाहन माफिया पर अंकुश लगने से रोडवेज के राजस्व में वृद्धि होगी।
• आज निगम के पास बाजार दर के अनुसार लगभग 70,000 करोड की सम्पत्तियां है, परिवहन विभाग में समायोजन के पश्चात् उसके व्यावसायिक उपयोग करने के मार्ग
प्रशस्त होगें जिससे आय में वृद्धि होगी।
[2] रोडवेज में मार्च 2023 के पश्चात् मात्र 1500 बसों का बेड़ा ही बचेगा। इस हेतु शीघ्र
ही 2000 नई बसों की खरीद कर 10000 रिक्त पदों पर शीघ्र नई भर्ती की जायें।
3. निगम में पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु पेंशन विकल्प पुनः खोले जाये।
4. रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार के अनुरूप ही माह जुलाई वर्ष 2016 से सातवें
वेतनमान का लाभ दिया जाये।
5. सेवानिवृत / सेवारत कर्मचारियों के द्वारा किये गये वास्तविक ओवर टाइम में की गई अनुचित कटौती को समाप्त कर वास्तविक भुगतान पर न्यायालय निर्णय के अनुरूप
6 प्रतिशत व्याज की दर से शीघ्र भुगतान किया जाये।
6. निगम में मंत्रालयिक वर्ग की महिला कर्मचारियों की तरह स्थायी आदेशों से शासित यातायात संवर्ग / तकनीकी संवर्ग की महिलाओं को भी 730 दिवस के सी. सी. एल. अवकाश दिये जाये।
7. तकनीकी संवर्ग की डी.पी.सी. में हुई विसंगति को दुरूस्त कर रिव्यू डी.पी.सी. की जाये।
8. तकनीकी संवर्ग में आर्टिजन पेड प्रथम की पोस्ट पे ग्रेड में संशोधन किया जाकर 2800 ग्रेड पे की जाये।
9. निगम में स्थाई आदेशों से शासित कर्मचारियों को भी विद्युत निगम की तर्ज पर उपार्जित अवकाश 18 के स्थान पर 30 की जाएं तथा उनकी संचित सीमा को 300 तक किया जाये।
10. फैडरेशन द्वारा पूर्व में दिये गये ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता

कर शीघ्र निस्तारण किये जाने के संबंध में फैडरेशन के आंदोलन के दूसरे चरण में रोडवेज मुख्यालय पर पांच दिवसीय धरना,प्रदर्शन का आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को अंतिम दिवस है लेकिन आज तक रोडवेज के सेवारत,सेवानिवृत कर्मचारियों को दिसंबर 22 का वेतन,पेंशन तथा गत 10 माह से सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृति परिलाभ का भुगतान नहीं हुआ है। आज का धरना जयपुर तथा अलवर संभाग के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों की सहभागिता से संपन्न हुआ। धरने की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के कोषाध्यक्ष मक्खन लाल कांडा द्वारा किया गया। जयपुर संभाग से धरने का नेतृत्व फैडरेशन प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा अलवर संभाग से धरने का नेतृत्व अलवर संभागीय अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा द्वारा किया गया।
सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के तीन सौ से भी ज्यादा वरिष्ठजनों ने धरने में भाग लिया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवम महामंत्री मुरारी लाल शर्मा द्वारा संबोधित किया गया। संबोधन में सेवानिवृत कर्मचारियों के द्वारा पेंशन, पेंशन परिलाभों सहित बकाया ओवरटाइम की मांगों से संबंधित मांगपत्र लंबित है जिस पर तुरंत समाधान किया जावे।अन्यथा आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन इस सरकार के खिलाफ किया जाएगा।
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन एवम सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में दिनांक 9 जनवरी 2023 से सभी आगारों में मुख्य प्रबंधक के माध्यम से रोडवेज एम.डी.और जिला कलक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन भेजे गए थे इसी श्रंखला में द्वितीय चरण के आंदोलन में रोडवेज मुख्यालय पर 16 जनवरी से 20 जनवरी तक पांच दिवसीय धरने का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिनांक 16 जनवरी को अजमेर संभाग के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा तथा 17 जनवरी को सीकर एवं कोटा संभाग तथा 18 जनवरी को उदयपुर एवम जोधपुर संभाग तथा आज 19 जनवरी को भरतपुर व बीकानेर संभागों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन धरना दिया गया। यह धरने रोडवेज में 1 तारीख को वेतन,पेंशन एवं रोडवेज के सेवारत कर्मचारियों को
पेंशन परिलाभों के भुगतान सहित 10 सूत्री मांग पत्र पर वार्ता कर समाधान हेतु यह आंदोलन चल रहा है। कल 20 जनवरी को जयपुर,अलवर संभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा रोडवेज मुख्यालय पर आज धरना दिया देकर पांच दिवसीय धरने का समापन किया गया। यदि सरकार द्वारा बजट सत्र में रोडवेज को विशेष पैकेज देकर रोडवेज और रोडवेज कर्मचारियों की स्थिति पर निर्णय नहीं लिया गया तो रोडवेज के आक्रोशित सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी विधानसभा सत्र में ही विधानसभा का घेराव करेंगे। इससे पूर्व विधानसभा एवम लोकसभासत्र के दौरान स्थानीय विधायक एवं सांसद को ज्ञापन देकर राजस्थान रोडवेज को राज्य सरकार के परिवहन विभाग में सम्मिलित करने की मांग की जाएगी तथा सांसद, विधायक से मांग करेंगे के विधानसभा सत्र/ संसद सत्र में राजस्थान रोडवेज को पुनः नई बसें खरीद कर एवम सेवारत तथा सेवानिवृत रोडवेजकर्मचारियों के बकाया भुगतान कर समय पर वेतन,पेंशन देना सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाए।























टिप्पणियां