top of page
खोज करे

रोटरी कर्मयोगी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित हुए कमल सचेती

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन


रविवार दिनांक 17 मार्च 2024 को रोटरी क्लब जयपुर द्वारा रोटरी भवन जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में कमल कुमार सचेती को रोटरी कर्मयोगी सम्मान से नवाजा गया ।

समाज सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ सेवा एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है जिसके तहत रोटरी जिला 3056 के सभी क्लबो के माध्यम से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी, जिसमें श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन एक कमेटी के द्वारा किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कमल सचेती का चयन भी इसी प्रक्रिया के तहत किया गया, कार्यक्रम में रोटरी प्रांत 3056 के प्रांत पाल निर्मल कुनावत, व सचिव दीपक सुखाड़िया के कर कमलों से एक प्रशस्ति पत्र तथा ₹11000 की सम्मान राशि भेंट की गई।

इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष श्री उजास जैन सचिव श्री पीयूष जैन तथा पूर्व अध्यक्ष श्री हरेश पाटनी ने भी चयन प्रक्रिया को समझाते हुए श्री कमल सचेती के चयन एवं उनके व्यक्तित्व की भरपूर प्रशंसा की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page