top of page

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलेगा जैन समाज शतरंज

25 अग॰ 2024
1 मिनट पठन


सी स्कीम स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में आज जैन सोशल ग्रुप महानगर एवं चेस पेरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान द्वारा

जैन शतरंज प्रतियोगिता

का आयोजन होगा।

टूर्नामेंट डायरेक्टर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि सुबह 9:00 वीर सेवक मंडल के अध्यक्ष महेश जी काला , जैन सोशल ग्रुप महानगर व चेस पेरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान के सदस्यों एवं समाज के नागरिकों के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जाएगा और उसके बाद पहला राउंड शुरू कर दिया जाएगा।


यह टूर्नामेंट इंटरनेशनल आर्बिटर भगवती प्रसाद शर्मा के निर्देशन में आयोजित हो रहा है और इस टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट से किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से कुल 173 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 26 महिलाएं हैं।


जैन ने बताया कि अगला टूर्नामेंट 7th और 8th सितंबर 2024 को SMS इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें 300000/- कैश मनी एवं बहुत सी ट्रॉफीज प्राइज मनी के रूप में रखी जाएगी।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page