top of page
खोज करे

राष्ट्रीय कैडेट कोर के75वें स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं कैडेट्स को संदेश

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 26 नव॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

राजस्थान निदेशालय एन सी सी द्वारा 26 नवंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे गांधीनगर एन सी सी कांप्लेक्स में 75वां राज्य स्तरीय एन सी सी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान एन सी सी के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा थे।

जयपुर ग्रुप मुख्यालय जयपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेद्र कुमार ने समारोह के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ओनर प्रस्तुत किया ।जिसके बाद एनसीसी ध्वज फहराया गया, एवं एनसीसी गीत प्रस्तुत किया गया। राजस्थान निदेशालय की आरडीसी टीम के चयन के लिए आयोजित इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह भी आयोजित किया गया।

एन सी सी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह का संदेश भी पढ़ा गया।

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने अपने भाषण में कैडेटों को आगामी शिविरों में भी अच्छा प्रदर्शन करने और नई दिल्ली में आरडीसी परेड के दौरान राजस्थान राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने भी उसी स्थान पर आरडीसी कैंप के अपने दिनों को याद किया।

एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा ने चल रहे शिविर का निरीक्षण किया और शिविर के दौरान कर्मचारियों और कैडेटों के प्रयासों की सराहना की।

मुख्य अतिथि ने गार्ड का निरीक्षण किया और भूरी भूरी प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि ने राजस्थान निदेशालय के उच्च अघिकारियो, चारों ग्रुप मुख्यालयो के साथ-साथ जयपुर ग्रुप मुख्यालय के अधीन आने वाली सभी बटालियन के कमान अधिकारियों , सहयोगी एन सी सी अधिकारियों एवं स्टाफ से मुलाकात की ।

राजस्थान निदेशालय के मार्गदर्शन एवं जयपुर ग्रुप मुख्यालय के तत्वाधान में प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व मे जयपुर, जोधपुर,उदयपुर और कोटा ग्रुप के इंटर ग्रुप कंपटीशन शिविर मे एन सी सी आर्मी,एयर और नेवी विंग के कैडेट्स संबोधित करते हुए उनके साहस कर्तव्य परायण था अनुशासन और एकता की प्रशंसा करते हुए देश की सुरक्षा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया ।

मुख्य अतिथि ने कैडेट्स से रूबरू होते हुए संबोधित किया की मैं स्वयं भी एन सी सी का केडैैट रहते हुए इस मुकाम पर पहुंचा हूं। और अपने आप को आप सबके बीच आकार गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

एन सी सी कैंप में कैडेट्स की हौसलाअफजाई करते हुए उन्हे बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी इंसान अगर ठान लेता है तो उसको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सच्ची लगन और दुनिया की परवाह किए बिना निरंतर आगे बढ़ाने की चाह से व्यक्ति जीवन के शिखर तक पहुंच सकता है, लेकिन लग्न के साथ संघर्ष और प्रयास करना जरूरी है सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page