top of page
खोज करे

राष्ट्रीय कैडेट कोर का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 29 जून 2023
  • 2 मिनट पठन


     जयपुर, 29 जून,2023 जयपुर ग्रुप मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी का 20 जूून 2023 से चल रहा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर श्री भवानी निकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीकर रोड जयपुर आज दिनांक 29 जून 2023 को ड्रिल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ ।

  एन सी सी पूूर्व चीफ अधिकारी और मीडिया प्रभारी नन्द किशोर शर्मा ने बताया कि कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे शिविर में कैडेट्स को मूल रूप से सैनिक वातावरण में रहने एवम् वैसा ही दैनिक जीवन बिताने के लिए अभ्यस्त किया ।

 कैडेट्स को फुट ड्रिल आर्म्स डील ,गार्ड ऑफ ऑनर, चांदमारी, हथियारों का प्रशिक्षण, सैनिक मानचित्र,रम्माल आर्म्स आदि विषयों का गहन प्रशिक्षण देकर अभ्यास कराया गया ।

शिविर मे कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह और उनके प्रशिक्षण स्टाफ द्वारा कैैङेटस को सेनिटेशन ,कैंप एरिया एवं पर्सनल स्वच्छता , योग मेडिटेशन ,ट्रेनिंग डिजास्टर मैनेजमेंट ,फायर,कैंप ले आउट , लीडरशिप ,मोटिवेशन एवम् मुराल, स्पोर्ट्स आदि के बारे में जानकारी दी गई ।

शिविर में समापन समारोह के अवसर पर कर्नल जितेद्र सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर की सभी गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए सभी कैडेट्स में व्यक्तिगत विकास, नेतृत्व, व्यवहार कुशलता, आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रतिस्पर्धा का युग है। एनसीसी के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लड़के ही नहीं लड़कियां भी देश की सेवा के साथ साथ सेना में भर्ती की ओर अग्रसर हो रही है ।

कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह ने कहा कि "विपरीत परिस्थितियों में भी इंसान अगर ठान लेता है तो उसको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सच्ची लगन और दुनिया की परवाह किए बिना निरंतर आगे बढ़ने की चाह से व्यक्ति जीवन के शिखर तक पहुंच सकता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।"

इस शिविर में प्रथम राजस्थान की बटालियन एन सी सी जयपुर के 590 कैडेट्स ने भाग लिया।

  कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह के द्वारा कैडेट्स को बेसिक व एडवांस लीडरशिप, नेशनल इंटीग्रेशन, आरडीसी कैंप के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

     कैंप के दौरान सभी कैडेट्स को पॉइंट .22 राइफल द्वारा फायरिंग का जीवंत अभ्यास पुलिस अकादमी रेंज पर दिया गया।

 कैंप के अन्त में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता ,उपविजेता व अन्य कैडेट्स को कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मेडल देकर पुरस्कृत किया और हौसला अफजाई की।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page