top of page
खोज करे

राम राघव मंदिर आश्रम के  मंहन्त कृष्ण गोपाल दास ने प्रयागराज में गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम तट पर 144 साल की प्रतीक्षा  के बाद अमृत स्नान मे लगाई डुबकी

16 जन॰ 2025
2 मिनट पठन

संगम तट पर 144 साल की प्रतीक्षा  के बाद अमृत स्नान मे लगाई डुबकी


जयपुर गोपालपुरा बायपास त्रिवेणी नगर स्थित राम राघव मंदिर आश्रम के  मंहन्त कृष्ण गोपाल दास ने प्रयागराज में गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम तट पर 144 साल की प्रतीक्षा  के बाद अमृत स्नान मे लगाई डुबकी


प्रयाग राज में महाकुम्भ शाही स्नान
प्रयाग राज में महाकुम्भ शाही स्नान

जयपुर 15जनवरी2025 महाकुंभ 2025 के आगाज के दौरान  प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती के संगम तट पर 144 साल की प्रतिष्ठा के बाद आई शुभ घड़ी में महंत गोपाल दास अखिल भारतीय श्री पंच तेरे भाई-भाई त्यागी संस्था के साधु संतों के साथ अमृत स्नान में डुबकी लगाई।

श्री मंहन्त कृष्ण गोपाल दास
श्री मंहन्त कृष्ण गोपाल दास

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कप कपाती ठंड की परवाह न करते हुए त्रिवेणी के तट पर बारिश और धने कोहरे के कारण तापमान में आई गिरावट के बावजूद संगम स्नान पर जोश और उत्साह देखने लायक था ।


 श्री महन्त कृष्ण गोपाल दास , अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई भाई त्यागी संस्था है जिसमें भारत के हर स्टेट प्रान्त के साधू सन्त -श्री महन्त सदस्य होते हैं जिसमें-तेरह प्रमुख संचालक त्यागी तपस्वी विरक्त महात्मा होते हैं -इनका मुख्य स्थान खाक चौक श्री अयोध्या धाम है यहां भी 2000 सन्त हमेशा रहते हैं पूरे भारत में इनके हर जगह आश्रम मन्दिर होते हैं वहां से ऐ अपने अनुयाइयों भक्तो शिष्यों के सहयोग से सन्त सेवा एवं सनातन परम्परा का अनुपालन  करते रहते हैं, ईश्वर उपासना साधना ही इनका प्रमुख लक्ष्य होता है सद्गृहस्थ भक्तों को भी वैदिक सनातन धर्म से जोड़ने का प्रयास करते रहते हैं



हर-कुम्भ पर्व पर इनकी छावनी अखाड़ा लगता है जिसमें 10,000साधु सन्त विरक्त ठहरते रहते हैं उनकी आवास,भोजन आदिके साथ साथ कुम्भ में आने वाले ग्रहस्थ भक्तों की भी भोजन आदि व्यवस्था रहती है

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page