राम राघव आश्रम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूूमधाम से मनाया गया
- A1 Raj
- 27 अग॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुुर 27 सितंबर 2024 नन्द के आनंद जय कन्हैया लाल की... , बंसी वाले की जय, बांके बिहारी लाल की जय,राधे -राधे आदि जयकारों के साथ सोमवार की रात को गोपालपुरा बाईपास स्थित 10B मेराम राघव आश्रम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व भक्तिभाव,जोश और उल्लास के साथ मनाया गया।

सजे-धजे लड्डू गोपाल के दर्शनों लिए आसपास के कॉलोनी के हजारों भक्तगण मंदिर में जबरदस्त भीड उमडी ।

गोपालपुरा बाइपास स्थित10Bमे राम राघव आश्रम मंदिर में राधे कृष्ण नाम के संकीर्तन का भक्त रामदुलारे उपाध्याय , भक्त श्रीकृष्ण शर्मा ,भक्त नंदकिशोर शर्मा ,गोविंद, राजेंद्र प्रसाद कटक आदि ने ऐसा समां बंधा कि भक्त झूूम उठे और जयकारों के साथ भक्ति में लीन हो गए।
यहां रात 12 बजे बाद भक्तों ने कृष्ण के बाल रूप के दर्शन किए गए। भक्तिमय माहौल में भक्तों ने पूरे भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष किया।








टिप्पणियां