राम मंदिर निर्माण के सम्मान में पक्की फायली फाउंडेशन ने किया शहीदों का सम्मान, पतंग उत्सव और लोहड़ी का आयोजन
- A1 Raj
- 11 जन॰ 2024
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 12 जन॰ 2024
पक्की फायली फाउंडेशन द्वारा मालवीय नगर के होटल में राम मंदिर निर्माण के सम्मान में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। शहीदों का सम्मान किया ,काइट फेस्टिवल व लोहड़ी का आयोजन हुआ।

पक्की फायली फाउंडेशन की फाउंडर सोनू अग्रवाल ने बताया की पहली बार अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राम भक्ति के कई कार्यक्रम किए l

मुख्य अतिथि व संस्था के संरक्षक प्रसिद्ध समाज सेबी उद्योगपति बसंत जैन में बताया कि इस एक कार्यक्रम में आज अनेक कार्यक्रम मैं सम्मिलित किए गए l जिनमें प्रमुख कार सेवको व शहीदों का सम्मान, पतंग समारोह लोहड़ी आदि अनेक कार्यक्रम एक साथ एक मंच पर किए l
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर नीरज अग्रवाल जीवन रेखा हॉस्पिटल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट के सचिव स्वग्रही मावो , फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर नीतू जैन भी उपस्थित थे l

इस भव्य कार्यक्रम का अनूठा प्रारंभ शंखनाद की ध्वनि से किया गया । भगवान राम की मूर्ति के आगे सैकड़ो दीपक से आरती की l
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
राम स्तुति पर आरती गोयल द्वारा सुंदर
नृत्य प्रस्तुति की ग ई, उसके बाद देश के सम्मान में राष्ट्रीय गान जन गण मन प्रस्तुत किया गया।
फाउंडर सोनू अग्रवाल ने राम मंदिर के समसामयिक नए मारवाड़ी भजन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया ,जिससे सब भाव विभोर हो गए ।

मुख्य स्पॉन्सर ऑनारीका ज्वेलरी की अमृता श्री द्वारा महिलाओं को हेयरबैंड नेकलेस इयररिंग्स आदि ज्वेलरी के आइटम देकर सम्मानित किया गया l

हिंदू रक्षा मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूर्ति मीणा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट की सचिव स्वग्रही मांओ ,और सरस्वती प्रिंटिंग की ब्रांड आईकॉन प्रसिद्ध मॉडल पूजा शर्मा की उपस्थिति थी।

पक्की भायली फाउंडेशन संस्था से आभा बाढ़धार ,उषा शिनॉय, ज्योति मिश्रा भावना गहलोत मनजीत अरोड़ा ममता शर्मा अमृता श्री ,वरुण श्री , नीतू जैन ,प्रीति गोयल , राजा हिंदुस्तानी,राजकंवर राठौड़ ,अमित मालू अनीता गोय,सरोज सांवलिया आरती गोयल भावना गहलोत , दोसा से पधारी रूपल ,ललितl ने देशभक्ति भगवान नाम के भजन गाकर सबको आनंदित किया ,कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए l

समाज प्रमुख निर्मलl जैन ने भी भगवान राम के आगमन पर भजन गया

इस अवसर पर पतंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई एवं लोहड़ी का आयोजन भी हुआ साथ ही शहीदों के घर से लाइ मिट्टी का सबने मस्तक पर लगाया व कलश में भरकर एक शोभा यात्रा उनके चलचित्र k sath निकाली गई जो बिल्कुल अद्भुत थी l

कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिसमें Aks फाउंडेशन की अनीता माथुर मनजीत अरोड़ा प्रिया सोनी CA ज्योति मिश्रा ,रोहित शर्मा ,राधेश्याम शर्मा भारत रक्षा मंच आदि का सम्मान किया गया।

अंत में पक्की फायली फाउंडेशन की फाउंडर सोनू अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।







टिप्पणियां