राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में सहायता' नामक एनजीओ के द्वारा रोड सेफ्टी और सीपीआर पद्धति का प्रदर्शन किया
- A1 Raj
- 28 मार्च 2023
- 2 मिनट पठन
राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट जयपुर में दिनांक 23 मार्च 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया ।यह शिविर दिनांक 23 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक आयोजित किया जा रहा है ।

सहायता' नामक एनजीओ के द्वारा रोड सेफ्टी और सीपीआर पद्धति का प्रदर्शन किया

राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन जिसमें ' सहायता' नामक एनजीओ के द्वारा रोड सेफ्टी और सीपीआर पद्धति का प्रदर्शन करने हेतु एक टीम आई ।

इस सहायता नामक समूह की स्थापना s.m.s. हॉस्पिटल के एनिस्थिसिया विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष माया टंडन जी द्वारा की गई थी ।

आज इस सत्र में सहायता समूह की ट्रस्टी डॉ गिरिजा ग्रोवर ने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से बताया कि जब रोड पर कोई दुर्घटना हो जाए तो किस प्रकार हम राहगीर उस पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दे सकते हैं और यह प्राथमिक उपचार उसके जीवन को बचा सकता है ।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार मदद करने वाले को सरकार द्वारा ₹5000 राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है और यह भी निश्चित किया जाता है कि मददगार को पुलिस द्वारा बिना उसकी सहमति के परेशान नहीं किया जाए ।

डॉ गिरिजा के साथ आए हुए सहायक विकास यादव जी ने एक मैनिक्विन के माध्यम से हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति को किस प्रकार CPR दिया जाए का प्रदर्शन किया ।

सभी विद्यार्थियों ने उस मैनिक्विन के साथ इस प्रयोग को स्वयं अनुभूत किया और इस अनुभव को महसूस किया कि विषम परिस्थितियों में यह सीपीआर प्रणाली किसी की जिंदगी बचा सकती है ।

डॉक्टर गिरिजा ने बताया कि वर्तमान में हृदयाघात के मामले अधिक हो चले हैं , इसलिए सीपीआर पद्धति को जानना और आवश्यक हो जाता है । डॉ गिरिजा ने अन्य हादसों जैसे की आग से जलना, आकाशीय बिजली का गिरना, बच्चों द्वारा सिक्का निगल जाना आदि परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्ति की मदद कैसे की जाए , यह भी बताया ।

कार्यक्रम अधिकारी पंकज यादव ने सहायता समूह के सभी टीम साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।







टिप्पणियां