top of page
खोज करे

राजस्थान सीनियर पुरूष फुटबॉल टीम संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में खेलने हैदराबाद रवाना

राजस्थान सीनियर पुरूष फुटबॉल टीम संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में खेलने हैदराबाद रवाना।


आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के चेयरमैन नीरज के पवन द्वारा राजस्थान फुटबॉल टीम को संतोष ट्रॉफी फाइनल राउंड के लिए विदा किया।

राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में खेलने के लिए हैदराबाद रवाना हुई इस मौके पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के चैयरमेन श्री नीरज के पवन आई. ए. एस., राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव श्री दिलीप सिंह शेखावत, राजस्थान फुटबॉल महिला विंग चेयरमैन रोशनी टाक, जालोर फुटबॉल संघ सचिव हरिराम डारा, सवाईमाधोपुर सचिव दिलीप श्रीवास्तव, टीम मैनेजर श्री सुनील राव कोच श्री धर्मेंद्र शर्मा, सहायक कोच नरेन्द्र सिंह, टीम फिजियो गौतम पारीक, टेक्निकल हेड सतीश जांगिड़, टीम कॉर्डिनेटर अमरसिंह राठौड़, गिरिराज सिंह शेखावत और अन्य खेलप्रेमियों की मौजूदगी में टीम को गुड लक व बुलन्द हौसलों के साथ विदा किया तथा सभी ने टीम को अच्छे प्रदर्शन के साथ अंतिम राउंड में पहुंचने की शुभकामनाएं दी। राजस्थान टीम इस प्रकार हैं - अल्ताफ (कप्तान), गौरव कुमार ( उपकप्तान), नितेश, यश गोयल, अमन त्यागी, इमरान, यश साहनी, मुकेश, अंकित शर्मा, रुद्र प्रताप, शक्ति सिंह, जयदेव, विशाल, अर्शलन, अनुज शर्मा, धर्मराज, युवराज सिंह, अमित गोदारा, रुद्रराज, अमनदीप, महिपत और रामनिवास।

नीरज के पवन ने टीम को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि राजस्थान टीम ने जैसा शानदार प्रदर्शन करके संतोष ट्रॉफी का प्रथम राउंड पार किया उससे भी अच्छा प्रदर्शन करके फाइनल राउंड में पहुंचे और राजस्थान फुटबॉल के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करें।

इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों तथा खेलप्रेमियों ने टीम को आगामी चैंपियनशिप के लिए टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।

ज्ञात रहे कि राजस्थान फुटबॉल संघ द्वारा चैंपियनशिप से पहले 20 दिन का कोचिंग कैम्प लगाया तथा टीम को अच्छे कोच और फिजियो द्वारा फाइनल राउंड के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है।

फाइनल राउण्ड में पहुंची राजस्थान का पहला मुकाबला

14 दिसम्बर को मेजबान तेलंगाना से होगा। फाइनल राउण्ड में देश की शीर्ष 12 टीमें

हिस्सा ले रही हैं, जिसकी मेजबानी इस बार तेलंगाना कर रहा है। ग्रुप आई में राजस्थान की टीम दो जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रही थी। लेकिन अब फाइनल राउण्ड में राजस्थान को 32 बार की संतोष ट्रॉफी

चैंपियन बंगाल और गत विजेता तथा सात बार खिताब जीत चुकी सेना जैसी मजबूत टीमों के समक्ष अपनी श्रेष्ठता साबित करनी होगी। फाइनल राउण्ड में बंगाल और सेना के अलावा मणिपुर, मेजबान तेलंगाना और

जम्मू-कश्मीर भी राजस्थान के ग्रुप में हैं। राजस्थान के खिलाड़ी अभी रॉयल फुटबाल क्लब ग्राउण्ड पर अभ्यास कर रहे हैं।


फाइनल राउण्ड में राजस्थान के मुकाबले

14 दिसम्बर : राजस्थान बनाम तेलंगाना

16 दिसम्बर : राजस्थान बनाम मणिपुर

18 दिसम्बर : राजस्थान बनाम बंगाल

21 दिसम्बर : राजस्थान बनाम सर्विसेज

23 दिसम्बर : राजस्थान बनाम जम्मू-कश्मीर।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page