top of page
खोज करे

राजस्थान ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय फ्लेमबॉयंट अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 मई 2025
  • 2 मिनट पठन

राजस्थान ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय फ्लेमबॉयंट अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ २३ मई और समापन २५ को भव्य रूप किया गया।

राजस्थान ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय फ्लेमबॉयंट अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
राजस्थान ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय फ्लेमबॉयंट अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में २४ मई को दिल्ली आर्ट इंटरनेशनल और स्काई हॉक द्वारा द्वारा बाघ बचाओ विषय पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया इसमें प्रख्यात चित्रकार संदीप रावल, महालक्ष्मी पवार ,सुमित्रा कुमारी और कमल कुमार ने हिस्सा लिया,और बाघ के जीवन और संवेदनाओ पर चित्र उकेरे।


कार्य के प्रथम दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबोध कुमार गोविल

अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बाघ बचाओ विषय पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया

Flamboyant -2 International Art Exhibition

२५ मई को समापन के दौरान एक कला चर्चा का आयोजन भी हुआ जिसमे संदीप रावल ने कला चर्चा का नेतृत्व किया और सभी के प्रश्नो के जवाब दिए ,कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि राखी सिंह ( विशेष संवादाता - समाचार प्लस न्यूज़ चैनल ) द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि राखी सिंह ( विशेष संवादाता - समाचार प्लस न्यूज़ चैनल ) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि राखी सिंह ( विशेष संवादाता - समाचार प्लस न्यूज़ चैनल ) द्वारा किया गया।

कार्य के प्रथम दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबोध कुमार गोविल, पूर्व प्रोफेसर और निदेशक ,ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।


कार्य के प्रथम दिन  उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबोध कुमार गोविल
कार्य के प्रथम दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबोध कुमार गोविल


प्रदर्शनी में ७५ अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कलाकारों ने हिस्सा लिया,प्रदर्शनी में १२० कलाकृतिया प्रदर्शित की गयी।



१५ विदेशी और राष्ट्रीय कलाकारों को अंतराष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया, और २५ कलाकारों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।


अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बाघ बचाओ विषय पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन
अंतराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बाघ बचाओ विषय पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन

इसके साथ ही सह संयोजक के रूप में सेजल मेहरोत्रा रविंद्र गुप्ता, डॉ रेनू शाही, शिल्पी माथुर और कलाकारों में आरती शर्मा, रश्मि नाग,सुस्मिता दास, अंजलि शर्मा, महालक्ष्मी पवार,चन्द्राणी भकत,अंजलि रावत,गायत्री वर्मा, कृति यादव, नीरजा शेखावत,अभिषेक चोपड़ा, कमल कुमार,सुमित्रा कुमारी, द्रोपदी मीणा, श्रेया गट्टानी, विनीता सिंघल, शेरिल गुप्ता, मीनू पोरवाल, मुस्कान मलिक, प्रवीण इंग्ले, हेमंत सागर और पुणे और नॉएडा के ४० विद्यार्थियों की खूबसूरत कलाकृतिया प्रदर्शित की गयी थी, इसके साथ ही विदेशी कलाकारों में मेरी जिमेट (माल्टा ), मेरी अमांडा (ब्राज़ील) , रुबेन मोलेना (वेनेज़ुएला ), राधिका धीर (नेपाल ), यूलियंतिनि (मलेशिया ), दमा डाइज़ (स्पेन ), मारिया क्रिस्टीना (अर्जेंटीना ), फात्मा कालिसकन (टर्की) मेहरंगीज़ तलाइज़ादे (ईरान) ,परिमह हैदरी (ईरान ) ,टीआरमा सिरैत (इंडोनेशिया ) के खूबसूरत चित्रों के प्रिंट्स भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा रहे ! वरिष्ठ चित्रकारों में नीलम नियाज़ी, विनय सोखिया,राजकुमार चौहान उपस्तिथ रहे !




बाघ बचाओ डेमो कार्यक्रम और तीन दिवसीय प्रदर्शनी बहुत सफल रहा और मीडिया ने भी इसका जमकर सराहनीय प्रसारण किया, भारत के अन्य राज्यों और ८ देशो के कलाकारों की कलाकृतियों को दर्शको ने खूब सराहना की, और पुरस्कार चयन भी पारदर्शी रहा, इस तरह के सफल आयोजन कलाकारों के लिए होते रहने चाहिए जिससे कला का महत्त्व आम लोगो तक पहुंच सके और कुछ लुप्त होती कला में भी दोबारा से प्राण फूंके जा सके जो की हमारी संस्कृति के भविष्य के लिए बेहद जरुरी है!

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page