top of page
खोज करे

राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 28 फ़र॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

जोधपुर फुटबॉल एकेडमी चैंपियन बनी

जयपुर। दिनांक 27 फरवरी 2025

आज चौगान स्टेडियम में राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए।

राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025
राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

सुबह खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मैच में जोधपुर फुटबॉल अकादमी ने अजमेर को 2-0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में जोधपुर जिला फुटबाल संघ ने गंगानगर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दोपहर बाद तीसरे स्थान के लिए श्री श्रीगंगानगर और अजमेर के बीच मैच खेला गया है जिसमें श्रीगंगानगर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025
राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

प्रतियोगिता के समापन समारोह में शाम 4:00 बजे फाइनल मैच जोधपुर जिला फुटबाल संघ और जोधपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया जिसमें जोधपुर फुटबॉल अकादमी ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और प्रत्येक हाफ में एक-एक गोल कर 2-0 से फाइनल मैच और प्रतियोगिता जीत ली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया और विशिष्ट अतिथि राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत,राजस्थान रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिजानिया और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जयपुर प्रमुख श्री अमित गर्ग उपस्थित थे।

राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025
राजस्थान राज्य अंडर 20 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

मुख्य अतिथियों ने प्रथम स्थान पर आई जोधपुर फुटबॉल एकेडमी, द्वितीय स्थान के लिए जोधपुर जिला फुटबाल संघ और तृतीय स्थान पर श्रीगंगानगर जिला फुटबाल संघ की टीमों को ट्रॉफी और इनाम प्रदान किया।

प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर नीरज निर्माण (जोधपुर फुटबॉल अकैडमी), बेस्ट डिफेंडर गर्वित सदानी (अजमेर जिला फुटबाल संघ), बेस्ट मिडफील्डर विवेक (श्री गंगानगर), बेस्ट फॉरवर्ड सुफियान (जोधपुर जिला फुटबाल संघ), बेस्ट गोलकीपर युग सांखला (जोधपुर जिला फुटबाल संघ) और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नीरज निर्वाण (जोधपुर फुटबॉल अकैडमी) चुना गया।

टिप्पणियां

bottom of page