राजस्थान यूनिवर्सिटी में नेशनल पेन्टिंग कैंप
- A1 Raj
- 16 मार्च 2023
- 2 मिनट पठन
केन्द्रीय ललित कला अकादमी और आर.यू. का डिपार्टमेंट ऑफ वीजुअल आर्ट मिलकर आयोजित कर रहे हैं 6 दिवसीय नेशनल पेन्टिंग कैंप

*जयपुर सहित दिल्ली, तेलंगाना, उड़ीसा और कोलकाता के 15 वरिष्ठ और युवा कलाकार छह दिन तक आर.यू. परिसर में रहकर कर रहे हैं कला की सतरंगी अभिव्यक्ति*

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के वीजुअल आर्ट डिपार्टमेंट और ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में पिछले दिनों छह दिवसीय नेशनल पेन्टिंग कैंप की शुरूआत हुई।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर प्रो. राजीव जैन, केन्द्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सचिव रामकृष्ण वेदाला और कला मर्मज्ञ प्रो. चिन्मय मेहता ने दीप प्रज्जवलित कर कैंप का उद्घाटन किया और बाद में वॉइस चांसलर ने कैनवास पर शुभकामनाएं लिखकर अपने हस्ताक्षर किए जबकि बाकी लोगों ने कलात्मक अभिव्यक्ति कर कैंप की शुरूआत की।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी फैकल्डी ऑफ फाइन आर्ट की डीन प्रो. अंजलिका शर्मा, यूनिवर्सिटी वीजुअल आर्ट डिपार्टमेंट के हैड रजत पंडेल, कैंप के को-ऑर्डिनेटर सुमित सेन और कन्विनर थॉमस जॉन कोवूर सहित कैंप में देश के विभिन्न भागों से आए चित्रकार भी मौजूद थे।
कैंप के संयोजक थॉमस जॉन कोवूर और मीडिया प्रभारी कमलेश व्यास ने बताया कि यह पहला मौका है जब फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की ओर से चित्रकला का इतना व्यापक आयोजन किया जा रहा है जिसमें जयपुर सहित दिल्ली, तेलंगाना, उड़ीसा और कोलकाता के 15 वरिष्ठ और युवा कलाकार यहां छह दिन रहकर अपनी सतरंगी कलात्मक अभिव्यक्ति को कैनवास पर जीवंत करेंगे।

*आर्ट कैंप में ये कलाकार ले रहे हैं भाग*
इस कैंप में लखनउ रासबिहारी साहा और उमेन्द्र प्रताप सिंह, दिल्ली के दिनेश कुमार राम और तीर्थंकर बिस्वास, तेलंगाना के एस. विजय कुमार, उड़ीसा के गिरीश चंद बेहरा, गर्वनमेंट आर्ट कॉलेज, कोलकाता के पूर्व प्रधानाचार्य तथा ललित कला अकादमी, कोलकाता के पूर्व सचिव के मनोज सरकार, जयपुर के सुमित सेन, शुभांकर बिस्वास, जयंत गुप्ता, निधि पालीवाल, भीमांशु पंडेल, नेहल वर्मा, मेघा हर्षा और संदीप कुमार मेघवाल कलाकार के रूप में भाग ले रहे हैं।








टिप्पणियां