राजस्थान निदेशालय एन सी सी के कैडेट्स को पहली बार जैसलमेर फायरिंग रेंज में भारत शक्ति युद्धाभ्यास देखने का अवसर मिला
- A1 Raj
- 13 मार्च 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर 13 मार्च 2024 को राजस्थान निदेशालय एन सी सी के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि जैसलमेर फायरिंग रेंज में भारत शक्ति युद्ध अभ्यास के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सामने तीनों सेनाओं के पहले संयुक्त युद्ध अभ्यास में स्वदेशी हथियारों ने जमकर गर्जना की।

100 स्वदेशी ड्रोन से एक साथ टारगेट ध्वस्त किए। पहली बार अर्जुन टैंक को ड्रोन से गोला -बारूद भेजे गए। नये भारत को स्वदेशी ताकत की गूंज सुनाई दी।

जोधपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल गौरव के नेतृत्व में 16 राज बटालियन एन सी सी के कैडेटों ने पोखरण में भारत शक्ति के युद्धाभ्यास मे भाग लिया।

इस कार्यक्रम की शोभा माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आदि ने भी बढ़ाई ।

स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण की ओर बढ़ते हुए स्वदेशी उपकरणों का प्रयोग किया गया। वायु शक्ति के साथ मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया।




















टिप्पणियां