top of page
खोज करे

राजस्थान की राजधानी जयपुर शहीद स्मारक पर भविष्य संवारने वाले शिक्षक दर दर की ठोकरे खाते हुये न्याय की गुहार लगा रहें है

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 फ़र॰ 2024
  • 2 मिनट पठन


अध्यापक भर्ती तृतीय श्रेणी लेवल-1 का धरना आज 24वे दिन भी लगातार जारी है। अध्यापक भर्ती की विज्ञप्ति दिसम्बर 2022 में जारी हुई। जिसमें लेवल-1 के 21000 पद थे। जिसके आवेदन 21/12/2022 से 19/01/2023 तक लिए गए थे।



अध्यापक भर्ती 2022 की परीक्षा 25/02/2023 को हुई। परीक्षा आयोजित होने के बाद प्रारम्भिक उत्तर कुंजी 18 मार्च 2023 को जारी हुई। जिसमें 2 गुना का रिजल्ट में लगभग 41000 अभ्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। एवं यह 2 गुना का परिणाम 26 मई 2023 को जारी हुआ। 2 गुना सत्यापन के बाद अंतिम परिणाम 31 अगस्त 2023 को 19084 पदो पर जारी हुआ। इनमें से 15486 पदो पर अभ्यार्थियों की नियुक्ति हो चुकी। शेष अभ्यार्थी लगभग 3931 अभी भी नियुक्ति के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे है।

1914 पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड ने रिजल्ट जारी नहीं किया। उसके बाद 4 प्रोविजनल सूची जारी हुई जिनमें 438 पदो पर रिजल्ट जारी किया गया। अब 1476 मूल पदो पर परिणाम आना बाकि है।

लगभग 5500 पदो पर अभी भी नियुक्ति बाकी है। जिनमें से लगभग 4000 अभ्याथियों को स्कूल आवंटन व ज्वाइनिंग आर्डर तक जारी हो चुके है, लेकिन 9अक्टूबर को आचार संहिता लगने के कारण यह अभ्यार्थी नियुक्ति से वंचित रह गये।

उसके बाद यह मामला प्रश्न विवाद में बार्ड के ढीले रविये के कारण राज, उच्च न्यायालय एकलपीठ जयपुर में चला गया। न्यायालय द्वारा 30 नवम्बर 2023 को सम्पूर्ण भर्ती पर यथास्थिति के आर्डर जारी कर दिया गया। जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया रूक गई। अब इस मामले में आगामी सुनवाई 22 फरवरी 2024 को होनी है। जयपुर शहीद स्मारक पर 24 दिन से लगातार धरना दे रहे पीडित अभ्यार्थियों की मांग है कि सरकार व कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा AG/AAG तथा बोर्ड के सीनियर वकीलो द्वारा मजबूत पैरवी करवाकर रीट लेवल 1 पर आये यथास्थिति के आदेश को हटवाएं, जिससे शेष बचे हुए पदो पर भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी हो सके। और हजारों पीडित बेरोजगारों को रोजगार मिल सकें।



इस लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत युवाओं की है। भजनलाल सरकार से रीट लेवल 1 के पीडित अभ्यर्थी यह मांग करते है कि पिछली विधानसभा चुनाव में इन युवाओं का समर्थन मिला है। अगर सरकार इन पीडित युवाओं की मांग पूरी करती है तो आगामी समय में लोकसभा चुनावों में युवा बेराजगारो का जनसमर्थन सरकार को मिलेगा।

सरकार व कर्मचारी चयन बोर्ड से निवेदन है कि रीट लेवल 1 भर्ती प्रक्रिया 21000 पदो को पूर्ण करें जिससे हजारों नियुक्ति से वंचित पीडित बेरोजगारों को खुशियां मिल सकें।

सूचना प्रषित करने वाले जयपुर शहीद समारक धरने पर बैठे समस्त अध्यापक भर्ती लेवल 1 के नियुक्ति से वंचित अभ्यार्थी

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page