राजस्थान एन सी सी के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने एन सी सी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया
- A1 Raj
- 22 सित॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर 22 सितंबर 2023 को राजस्थान के उपमहानिदेशक ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार माइक्रोलाइट प्रशिक्षण विमान का
प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सीसी जयपुर एयरपोर्ट पर स्थित हैंगर का निरीक्षण किया ।

जयपुर ग्रुप मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एन सी सी कैडेट्स की माइक्रोलाइट विमान प्रशिक्षण का आयोजन प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी जयपुर के कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयपुर के महाविद्यालयों के सीनियर डिवीजन के कैडेट्स ने भाग लिया ।

आज का प्रशिक्षण ऐतिहासिक रहा क्योंकि राजस्थान के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने खुद माइक्रोलाइट विमान में उड़ान भरी और एन सी सी कैडेट्स को विमान उड़ान संबंधित मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया एवं हौसला अफजाई करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
माइक्रोलाइट 2 सीटर वाला प्रशिक्षण विमान है जिसका नाम "गरुड़" दिया गया है माइक्रोलाइट फ्लाइंग एन सी सी एयर विंग के कैडेट्स को वायु सेना में जाने को प्रेरित करती है
एन सी सी के पूर्व चीफ ऑफिसर नंदकिशोर शर्मा मीडिया प्रभारी ने बताया कि राजस्थान के उपमहानिदेशक को 5000 घंटे का वायुयान उड़ाने का अनुभव के साथ भारतीय वायुसेना की लडाकू विमान शाखा के फ्लाइंग पायलट है जिन्होंने वायु सेवा के विभिन्न वायुयान उड़ाए हैं एवं वे स्वयं भी वायु सेवा के विमानन प्रशिक्षक भी रहे हैं।







टिप्पणियां